रमेश मालवीय और रूकमणी मालवीय को भाजपा से 6 वर्ष के लिए किया निष्कासित…

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम 06 अगस्त 2022 / भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने रतलाम जिले के पूर्व जिला भाजपा महामंत्री तथा आलोट जनपद के पूर्व अध्यक्ष रमेश मालवीय  एवं रूकमणी मालवीय को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है |

जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने बताया कि भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री एवं आलोट जनपद के पूर्व अध्यक्ष रमेश मालवीय ने जिला पंचायत चुनाव में निर्दलीय का समर्थन किया, जबकि रूकमणी मालवीय ने पंचायत चुनाव के दौरान भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने इस कृत्य को अनुशासन हीनता मानते हुए जिलाध्यक्ष की अनुशंसा पर रमेश मालवीय एवं रूकमणी मालवीय को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया है | यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने दी |


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|