पूर्व निगमायुक्त की लापरवाही हुई उजागर, नवनिर्वाचित महापौर ने नाराज होकर अधिकारियो की लगायी क्लास….

0

News By – नीरज बरमेचा  

  • एक्शन में महापौर

  • विभाग में अचानक पहुंचे तो खाली पड़ी थीं कुर्सियां, फिर इस तरह लगी अधिकारियों का क्लास

  • रतलाम जनसंपर्क विभाग से  सेवानिवृत्त अधिकारी को नामांतरण के लिए 2 साल तक चक्कर लगाने पर जताई सख्त नाराजगी

पूर्व निगमायुक्त सोमनाथ झारिया को रतलाम नगर निगम से सेवानिवृत्त हुए कुछ ही दिन हुए और उनके पुराने कारनामे धीरे धीरे पटल पर आने लगे है| जिसका हरजाना निगम चुनाव में भाजपा को भुगतना भी पड़ा है| पहले हुई गलतियों को भाजपा ने आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में सुधारने की तैय्यारी शुरु कर दी है| भ्रष्टाचार से औतप्रोत रतलाम नगर निगम में आम नागरिको को ढेर सारी परेशानीयों का सामना कई वर्षो से करना पड़ रहा है| बिना रिश्वत लिए निगम कर्मचारियो का पत्ता भी नहीं हिलता है| अधिकारियो का निगम में उपस्थित ना रहना, फ़ोन ना उठाना तो एक आम सी बात हो गयी है|  

नवनिर्वाचित महापौर और नए आयुक्त निगम को धीरे धीरे समयबद्ध लाने के कई कयास और प्रयास दोनों ही पिछले कई दिनों से लगा रहे है| ऐसे में रतलाम जनसंपर्क विभाग से सेवानिवृत्त एक अधिकारी नए महापौर के पास शिकायत लेकर पहुंचे थे कि, 2 साल से उनका नामांतरण प्रकरण अटका हुआ है और उन्हें चक्कर लगवाए जा रहे हैं। शिकायत मिलने पर महापौर प्रहलाद पटेल स्वयं संपत्ति कर विभाग में पहुंच गए और नामांतरण अटकाने की वजह जानना चाही। यहां कई टेबल पर कर्मचारी को अनुपस्थित देख पटेल नाराज हुए।    

महापौर प्रहलाद पटेल ने गुरुवार को नगर निगम के प्रापर्टी टैक्स विभाग में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभाग में कार्यरत अधिकतर अधिकारी कर्मचारियों की कुर्सियां खाली देखकर महापौर ने नाराजगी जाहिर की।

महापौर पटेल को जब पता चला कि नामांतरण को बेवजह 2 साल से रोक रखा है तो उन्होंने कहा कि ‘आप लोग काम करते हैं या मजे लेते हैं’। पटेल ने निगमायुक्त अभिषेक गेहलोत से भी फोन पर इस मामले को लेकर चर्चा भी की। महापौर ने नामांतरण की फाइल का निराकरण कर उन्हें पहुंचाने के निर्देश उपस्थित कर्मचारियों को दिए। उन्होंने कहा कि अब नामांतरण की फाइल का समय पर निराकरण कर उन्हें अवगत कराया जाए।

यहां प्रहलाद पटेल द्वारा जब कर्मचारियो की खाली कुर्सियां देखीं तो वो नाराज हो गए। इधर, जब कर्मचारियों को इस बारे में सूचना मिली तो विभाग में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में संबंधित खाली पड़ी कुर्सियों में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी भी दफ्तर पहुंच गए। ऐसे में उन्होंने सभी की क्लास लगाते हुए काम में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ आगे से सख्त एक्शन लेने की चेतावनी दे दी।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|