गरीब बस्तियों में आयुष्मान के पंजीयन शुरू, जरूरतमंदों को मिल सकेगा पांच लाख रूपए तक का निःशुल्क उपचार…

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 17 सितंबर को जन्मदिवस पर मनाए जाने वाले सेवा पखवाडे़ की शुरूआत रतलाम में एक सप्ताह पूर्व से हो गई है। यहां विधायक चेतन्य काश्यप के सहयोग से शहर की गरीब बस्तियों में रहने वाले लोगों को निःशुल्क बेहतर उपचार की सुविधा के लिए सोमवार से आयुष्मान कार्ड पंजीयन की प्रक्रिया शुरू की गई।

रतलाम शहर में सेवा कार्यों की शुरूआत के दौरान विधायक काश्यप के सहयोग से ईश्वर नगर में आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिए शिविर आयोजित किया गया। पहले दिन 70 लोगों के आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीयन किए गए। अगले कुछ दिनों तक शहर में लगातार गरीब बस्तियों व क्षेत्रों में उक्त शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जरूरतमंद लोगों के आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीयन किए जाएंगे। ईश्वर नगर में शिविर के दौरान कार्यक्रम प्रभारी हेमंत राहोरी, एमआईसी सदस्य अनिता कटारा, मुकेश कटारा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, धर्मेंद्रसिंह देवड़ा, जयेश वसावा उपस्थित रहे। पंजीयन कार्य के दौरान कम्प्यूटर ऑपरेटर अमित शाह एवं तरूण शर्मा का सहयोग सराहनीय रहा।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|