
News By – नीरज बरमेचा
जावरा/14 सितम्बर 22/ सिविल हॉस्पिटल जावरा में सिटी स्केन व फिजियोथेरेपी यूनिट स्थापित करने की कार्यवाही चल रही है,पिपलौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 50 बिस्तर का सिविल हॉस्पिटल में उन्नयन की कार्यवाही प्रचलन में है।
उक्त आशय की जानकारी लोक स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के प्रश्न पर दी।डॉ चौधरी ने आगे बताया कि जावरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे है।सिविल हॉस्पिटल जावरा में सिटी स्केन एवं फिजियोथेरेपी यूनिट स्थापित किये जाने की कार्यवाही की जा रही है,आगामी दिनों में दोनों सुविधा प्रारंभ हो सकेगी।इसके साथ ही पिपलौदा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उन्नयन कर 50 बिस्तरीय सिविल हॉस्पिटल की भी कार्यवाही की जा रही है।क्षेत्र में बीते समय स्वीकृत लगभग 5 करोड़ 73 लाख रु की लागत से 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिंगनोद के भवन का कार्य भी चल रहा है तथा जावरा नगर स्थित पुराना अस्पताल को क्षतिग्रस्त करने की कार्यवाही की जाकर नवीन शहरी स्वास्थ्य केंद्र प्रारम्भ किया जाएगा। इसी के साथ 6 करोड 44 लाख रु की लागत से स्वीकृत 13 उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवनों के कार्य भी शीघ्र प्रारंभ हो रहे है।जिसमे हनुमंतिया का कार्य प्रगति पर है,सुजापुर,उम्मेदपुरा,चिपिया,

विधायक डॉ पांडेय के अन्य प्रश्न पर सूक्ष्म व लघु उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने जानकारी देते हुए बताया कि रतलाम जिले में रतलाम, जावरा व सैलाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत 146 हेक्टेयर भूमि पर औद्योगिक इकाईयां स्थापित है।जिले में 253 औद्योगिक ईकाईयो में से 40 ईकाई जावरा व 7 ईकाई सैलाना में स्थापित है।जिनमे से जिले में 13 उद्योग बंद हो गए है एवं 14 उद्योगों की स्थापना का कार्य चल रहा है।

रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|


