बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस दीपावली स्पेशल ट्रेन का परिचालन स्पेशल किराया के साथ

0

News By – नीरज बरमेचा 

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर बान्‍द्रा टर्मिनस- भगत की कोठी-बान्‍द्रा टर्मिनस के मध्‍य दीपावली स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन स्‍पेशल किराया के साथ किया जाएगा। दीपावली के दौरान गाडियों में यात्रियों की अतिरिक्‍त भीड़ को ध्‍यान में रखते हुए रेलवे द्वारा बान्‍द्रा टर्मिनस भगत की कोठी स्‍पेशल ट्रेन के 04 फेरों का परिचालन किया जाएगा।

गाड़ी संख्‍या 09093 बान्‍द्रा टर्मिनस भगत की कोठी स्‍पेशल एक्‍सप्रेस, 22 एवं 29 अक्‍टूबर, 2022 को  बान्‍द्रा टर्मिनस से प्रति शनिवार को 09.30 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (20.10/20.20 शनिवार), मंदसौर(21.33/21.35), नीमच(22.25/22.27) एवं चित्‍तौड़गढ़(01.10/01.15 रविवार)  होते हुए रविवार को 09.30 बजे भगत की कोठी पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्‍या  09092 भगत की कोठी बान्‍द्रा टर्मिनस स्‍पेशल एक्‍सप्रेस, 23 एवं 30 अक्‍टूबर, 2022 को  भगत की कोठी से  12.15 बजे चलकर रतलाम मंडल के चित्‍तौड़गढ़(20.25/20.35 रविवार), नीमच(21.30/21.35), मंदसौर(22.14/22.16) एवं रतलाम( 23.55/00.00 रविवार) होते हुए 11.45 बजे बान्‍द्रा टर्मिनस पहुँचेगी।

इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्‍तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसिराबाद, अजमेर, ब्‍यावर, मारवाड़, पाली एवं लूनी  स्‍टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में एक सेकंड एसी, तीन थर्ड एसी, चौदह स्‍लीपर एवं चार सामान्‍य श्रेणी के कोच रहेंगे।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|