News By – विवेक चौधरी
रतलाम, शुक्रवार 18 नवंबर 2022। पार्षदों एवं महापौर के चुनाव के पश्चात नई नगर सरकार का गठन हुआ था। नगर निगम की नई परिषद के गठन के 100 दिन पश्चात गुरुवार 17 नवंबर 2022 को निगम का पहला सम्मेलन हुआ। जिसमें काटजू नगर से काँग्रेस की युवा पार्षद मनीषा व्यास ने काटजू नगर और कस्तूरबा नगर के बीच एक पैदल पुल (FOB) का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रस्ताव में उल्लेख किया कि यह पुल दोनों कॉलोनी के निवासियों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। रेल्वे ट्रैक के ऊपर इस पुल को बनाने के लिए भौगोलिक स्थिति भी काफी बेहतर है। ट्रैक से ऊँचाई 50 फ़ीट और इलेक्ट्रिक लाइन से 20 फ़ीट ऊँचाई उपलब्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि रेलवे के अधिकारियों से हुई मौखिक चर्चा में सहमति मिली है। साथ ही यह भी बताया कि तत्कालीन परिषद में उक्त पैदल पुल हेतु बजट राशि भी स्वीकृत है। दोनों कॉलोनी के रहवासियों को आने जाने में काफी लम्बा मार्ग पार करके जाना पड़ता है जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस पैदल पुल बनने से क्षेत्र के रहवासियों को काफी सुविधा मिल जाएगी।

उल्लेखनीय है कि कई बार मंडी की वजह से और अनेको बार राजनैतिक, धार्मिक सामाजिक जुलूस रैलियों की वजह से सैलाना बस स्टैंड और राम मंदिर चौराहे पर लंबा जाम लग जाता है। ऐसी दशा में भी यह पुल काफी उपयोगी साबित होगा। पार्षद मनीषा व्यास ने इस विषय को गंभीरता एवं प्राथमिकता पर लेकर पुल के स्वीकृति की मांग की है।

रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



