रेल यात्रियों के सुविधा के लिए 12 जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की सुविधा, जानिए ये कौनसी ट्रेनें है…

0

News By – विवेक चौधरी

रतलाम। आज भी देश के विभिन्न स्थानों पर यात्रा करने के लिए अधिकांश यात्रियों की पहली पसंद ट्रैन ही है। बालपन से रेलगाड़ी की यात्रा सदा रोमांचित करती रही है। सुविधा, सुरक्षा और सुगमता के कारण रेलवे पर यात्रियों का दबाव हमेशा बना रहता है। और कई बार यात्री बर्थ आरक्षित करने से वंचित हो जाते है। इन्ही सब बातों को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रमुख यात्री गाड़ियों में सीटें बढ़ाने का प्रयत्न काट रहा है। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि पश्चिम रेलवे से आरंभ होने वाली तथा रतलाम मंडल के विभिन्‍न स्‍टेशनों से होकर गुजरने वाली 12 जोड़ी ट्रेनों के रेक को मानकीकृत करने के लिए अतिरिक्‍त कोचे जोड़े जाएंगे।

इन यात्री गाडियों का विवरण निम्‍नानुसार है।

  1. गाड़ी संख्‍या 19019 बान्‍द्रा टर्मिनस हरिद्वार एक्‍सप्रेस में 1 दिसम्‍बर, 2022 से तथा गाड़ी संख्‍या 19020 हरिद्वार बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस, में 02 दिसम्‍बर, 2022 से एक फर्स्‍ट एसी एवं एक सेकंड एसी के अतिरिक्‍त कोच लगेंगे।
  2. गाड़ी संख्‍या 20921 बान्‍द्रा टर्मिनस लखनऊ एक्‍सप्रेस में 03 दिसम्‍बर, 2022 से तथा गाड़ी संख्‍या 20922 लखनऊ बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस में 04 दिसम्‍बर, 2022 से फर्स्‍ट एसी कम सेकंड एसी का एक अतिरिक्‍त कोच लगेगा।
  3. गाड़ी संख्‍या 22917 बान्‍द्रा टर्मिनस हरिद्वार में 07 दिसम्‍बर, 2022 से तथा गाड़ी संख्‍या 22918 हरिद्वार बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस में 08 दिसम्‍बर, 2022 से फर्स्‍ट एसी कम सेकंड एसी का एक अतिरिक्‍त कोच लगेगा।
  4. गाड़ी संख्‍या 22901 बान्‍द्रा टर्मिनस उदयपुर सिटी एक्‍सप्रेस में 01 दिसम्‍बर, 2022 से तथा गाड़ी संख्‍या 22902 उदयपुर सिटी बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस में 02 दिसम्‍बर, 2022 से फर्स्‍ट एसी कम सेकंड एसी का एक अतिरिक्‍त कोच लगेगा।
  5. गाड़ी संख्‍या 22911 इंदौर हावड़ा एक्‍सप्रेस में 01 दिसम्‍बर, 2022 से तथा गाड़ी संख्‍या 22912 हावड़ा इंदौर एक्‍सप्रेस में  03 दिसम्‍बर, 2022 से फर्स्‍ट एसी का एक अतिरिक्‍त कोच लगेगा।
  6. गाड़ी संख्‍या 19321 इंदौर पटना एक्‍सप्रेस में 03 दिसम्‍बर, 2022 से तथा गाड़ी संख्‍या 19322 पटना इंदौर एक्‍सप्रेस में 05 दिसम्‍बर, 2022 से एक फर्स्‍ट एसी का एक अतिरिक्‍त कोच लगेगा।
  7. गाड़ी संख्‍या 19313 इंदौर पटना एक्‍सप्रेस में 05 दिसम्‍बर, 2022 से तथा गाड़ी संख्‍या 19314 पटना इंदौर एक्‍सप्रेस में 07 दिसम्‍बर, 2022 से फस्‍र्ट एसी का एक अतिरिक्‍त कोच लगेगा।
  8. गाड़ी संख्‍या 20936 इंदौर गांधीधाम एक्‍सप्रेस में 04 दिसम्‍बर, 2022 से तथा गाड़ी संख्‍या 20935 गांधीधाम इंदौर एक्‍सप्रेस में 05 दिसम्‍बर, 2022 से फर्स्‍ट एसी का एक अतिरिक्‍त कोच लगेगा।
  9. गाड़ी संख्‍या 22941 इंदौर उधमपुर एक्‍सप्रेस में 05 दिसम्‍बर, 2022 से तथा गाड़ी संख्‍या 22942 उधमपुर इंदौर एक्‍सप्रेस में 07 दिसम्‍बर, 2022 से फर्स्‍ट एसी का एक अतिरिक्‍त कोच लगेगा।
  10. गाड़ी संख्‍या 19325 इंदौर अमृतसर एक्‍सप्रेस में 02 दिसम्‍बर, 2022 से तथा गाड़ी संख्‍या 19326 अमृतसर इंदौर एक्‍सप्रेस में  04 दिसम्‍बर, 2022 से  फर्स्‍ट एसी का एक अतिरिक्‍त कोच लगेगा।
  11. गाड़ी संख्‍या 19307 इंदौर चंडीगढ़ एक्‍सप्रेस में  01 दिसम्‍बर, 2022 से तथा गाड़ी संख्‍या 19308 चंडीगढ़ इंदौर एक्‍सप्रेस में 02 दिसम्‍बर, 2022 से फर्स्‍ट एसी का एक अतिरिक्‍त कोच लगेगा।
  12. गाड़ी संख्‍या 12913 इंदौर नागपुर एक्‍सप्रेस में 04 दिसम्‍बर, 2022 से तथा गाड़ी संख्‍या 12914 नागपुर इंदौर एक्‍सप्रेस में 05 दिसम्‍बर, 2022 से  फर्स्‍ट एसी का एक अतिरिक्‍त कोच लगेगा।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|