News By – नीरज बरमेचा
भाजपा का नगरीय निकाय प्रशिक्षण वर्ग 25 दिसम्बर को आयोजित होगा
रतलाम 22 दिसम्बर 2022 / भारतीय जनता पार्टी द्वारा 25 दिसम्बर को रूद्र पैलेस मे एक दिवसीय नगरीय निकाय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जायेगा। इसमे रतलाम नगर निगम, जावरा नगर पालिका एवं नगर परिषद आलौट, ताल बड़ावदा, नामली, सैलाना, पिपलौदा एवं धामनोद के पार्षदगण शामिल होगे।
प्रशिक्षण प्रभारी नन्दनराज जैन एवं सह प्रभारी मंगल लोढ़ा के अनुसार प्रशिक्षण वर्ग मे 5 सत्रों मे अलग-अलग वक्ताओं द्वारा विषय अनुसार मार्गदर्शन दिया जायेगा। प्रशिक्षण वर्ग का पंजीयन 25 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे आरंभ होगा। उद्घाटन सत्र 11 बजे शुरू होगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी शुभारंभ करेगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि नगरीय निकाय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी करेगे।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



