24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ शाला का निर्माण शुरू, श्रमदान कर आयोजन स्थल का किया समतीलकरण…

0

News By – विवेक चौधरी 

रतलाम। धार्मिक नगरी रतलाम में 12 से 15 जनवरी 2023 की तिथियों में मकर संक्रांति पर्व पर अखिल विश्व गायत्री परिवार रतलाम शाखा द्वारा 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। गायत्री महायज्ञ की तैयारियों शुरू हो गई है। मंगलवार को गायत्री परिवार के सदस्यों ने आयोजन स्थल पर श्रमदान कर यज्ञशाला के प्रत्येक खंड के चारों तरफ क्यारियां बनाकर ज्वारे बोए गए।


24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन शहर के मध्य स्थित राजीव गाँधी सिविक सेंटर प्रांगण, काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर के पास होगा। 24 कुण्डीय यज्ञशाला बनाने के लिए झाबुआ जिले के मेघनगर से विशेष रूप से गायत्री परिवार के बीएल चौहान व मुरलीधर राठौड़ पधारे। इनकी देखरेख में गायत्री परिवार के सदस्यों ने श्रमदान कर जगह का समतीलकरण किया। मुख्य ट्रस्टी गायत्री परिवार ट्रस्ट नगर रतलाम पातीराम शर्मा व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठौड़ ने बताया कि गायत्री महायज्ञ की तैयारियां शुरू हो गई है। 120 बाय 135 फीट में यज्ञ शाला सहित मंच बनेगा। 30 बाय 30 में 24 कुंडीय गायत्री यज्ञशाला निर्माण की शुरूआत हो चुकी है। आयोजन को लेकर शहर के गणमान्यजनों सहित सभी गली-मोहल्लों में भी गायत्री परिवारजन आमंत्रण दे रहे है। नगरनिगम आयुक्त हिमांशु भट्ट को गायत्री परिवार सदस्यों ने आमंत्रण दिया। श्रमदान के दौरान मुख्य ट्रस्टी पातीराम शर्मा, प्रकाश प्रभु राठौड़, विवेक चौधरी, एमएम साहू, विजयसिंह चौहान, जयकिरण वर्मा, अजय उपाध्याय, सुरेंद्रसिंह ठाकुर, विकास सैवाल, प्रदीप गुप्ता, लालाशंकर पाटीदार, शिवपाल छत्री, आईपी त्रिवेदी, डॉली साहू, शीतल वर्मा, संगीता राठौड़, ऋतु सैनी, शशि त्रिवेदी, प्रगति गुप्ता, वीणा पाठक, कुसुम चौहान आदि मौजूद रहे। गायत्री परिवार ट्रस्ट नगर रतलाम तथा रतलाम के समस्त गायत्री परिजनों की ओर से रतलाम की धर्मप्रेमी जनता से सभी कार्यक्रम में उपस्थित रहने का निवेदन किया है।


कलश यात्रा से होगी शुरूआत
कार्यक्रम का शुभारंभ 12 जनवरी को दोप. 2 बजे कालिका मंदिर प्रांगण से विराट कलश यात्रा के रूप में होगा। इस मंगल कलश यात्रा का समापन शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम स्थल काशी विश्वनाथ मंदिर के पास, राजीव गांधी सिविक सेंटर प्राँगण, रतलाम पर होगा। कलश पूजन के पश्चात गायत्री परिवार द्वारा घोषित नारी सशक्तिकरण वर्ष के अंतर्गत नारी जागरण सम्मेलन तथा नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित होगा। 13 जनवरी को प्रात: 8 बजे देव आह्वान एवं देवपूजन के माध्यम से 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का प्रारम्भ होगा। दोपहर 2 बजे से शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे विद्वजन द्वारा पूज्य गुरुदेव रचित प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन होगा। सायं 5 बजे युवा सम्मेलन एवं युवा प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया जाएगा। 14 जनवरी 2023 को प्रात: 8 बजे गायत्री महायज्ञ एवं दोपहर 2 बजे प्रज्ञा पुराण कथा तथा सांय 5 बजे विराट दीप महायज्ञ के साथ सर्वधर्म सम्मेलन एवं धर्मगुरुओं का सम्मान किया जाएगा। अंतिम दिन 15 जनवरी को प्रात: 8 बजे से गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

 

 

 


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|