अतिक्रमण और भूमाफिया के विरुद्ध कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही…

0

News By – नीरज बरमेचा 

रविवार को 52 करोड़ रुपये से भी अधिक मूल्य की शासकीय भूमि मुक्त कराई गई

रतलाम 08 जनवरी 2023/ कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में रतलाम प्रशासन द्वारा दूसरे दिन भी लगातार कार्रवाई करके 52 करोड़ 80 लाख रुपए मूल्य की बेशकीमती शासकीय भूमि अतिक्रामको तथा भूमाफियाओं से मुक्त कराई गई। कार्रवाई में एसडीएम संजीव पांडे, तहसीलदार अनीता चौकोटिया आदि शामिल थे।

रविवार को की गई कार्रवाई में विरियाखेड़ी में 26 करोड़ मूल्य की 0.800 हेक्टेयर भूमि, ग्राम करौंदा में 5 करोड़ 50 लाख रूपए मूल्य की 2.200 हेक्टेयर भूमि, ग्राम घटला में 4 करोड़ 25 लाख रुपए मूल्य की 1.500 हेक्टेयर भूमि, ग्राम भटुनी में 4 करोड रुपए मूल्य की 0.350 हेक्टेयर एवं रतलाम कस्बे में 10 करोड़ रूपए मूल्य की 0.300 हेक्टेयर भूमि मुक्त कराई गई।

 

 

 


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|