News By – नीरज बरमेचा
दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की रतलाम ब्रांच द्वारा कॉर्पोरेट मंत्रालय नईदिल्ली द्वारा प्रसारित निवेशक जागरूकता अभियान कार्यक्रम न्यू रोड स्थित ICAI ब्रांच कार्यालय पर विशेषतः महिला वर्ग के लिए JITO ladies Wing Ratlam के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ माँ सरस्वती पूजन से हुआ। ब्रांच ट्रैसरार आकाश मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया की कार्यक्रम की मुख्य वक्ता इंदौर से पधारी सीए ईशानी माहेश्वरी ने महिलाओं के लिए वित्तीय साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला, कैसे महिलाओं के द्वारा भी अपनी छोटी छोटी बचत को सही तरीके से निवेश करके भारतीय अर्थव्यवस्था में सहयोग किया जा सकता है। उन्होंने निवेश के पारंपरिक तरीकों से लेकर आधुनिक तरीकों तक सब पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन ब्रांच वाईस चेयरपर्सन सीए प्रणिता जैन ने किया। अतिथि का स्वागत ब्रांच चेयरमैन सीए अंकित बरमेचा, सेक्रेटरी सीए अभिषेक रांका, रितिका संघवी (अध्यक्ष जीतो) एवं श्वेता पाटनी (सचिव जीतो) ने किया। अतिथि परिचय नीलम धमानी और आभार गीता शिवानी ने माना। कार्यक्रम में विशेषतः जैन इंटरनेशनल trade organisation ladies wing ratlam की महिलाओ के साथ साथ दीपिका समर, पलक कोठारी, शिल्पा बैरागी, ममता मंडलेचा, सोनाली जैन, सुरभि लुनिया, योगीशा बरमेचा, दीप्ति मेहता, रीना कोठारी, रक्षम कोठारी, रीना डांगी, राखी गादियां, नेहा अग्रवाल, रूपाली नवलक्खा, सोनू मंडलेचा आदि सहित 80 करीब महिलाएं उपस्थित थीं।




रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



