रतलाम के नामली में हुई लूट के आरोपियों को उज्जैन पुलिस ने माकड़ौन में पकड़ा…

0

News By – विवेक चौधरी

रतलाम। विगत दिनों रतलाम के नामली बायपास पर हुई लूट के आरोपियों को उज्जैन पुलिस ने माकड़ौन में धर लिया। बताया जा रहा है कि उज्जैन पुलिस ने आरोपियों को लूट की तैयारियों के दौरान ही धर लिया था। पूछताछ में आरोपियों के पास से लूटे गए एटीएम और पेन कार्ड के मिलने पर पुलिस ने फरियादी से संपर्क किया और जानकारी ली। तब पता चला कि आरोपियों के द्वारा नामली बायपास पर भी लूट को अंजाम दिया गया था। इसके बाद उज्जैन पुलिस द्वारा नामली पुलिस से सम्पर्क कर जानकारी साझा की। नामली थाना प्रभारी प्रीति कटारे ने पुलिस टीम उज्जैन रवाना कर आगे की कार्यवाही को अंजाम दिया।

क्या था घटनाक्रम

दिनांक 11 फरवरी को फरियादी अंकित खरे उम्र 34 साल निवासी 36 टेलीफोन नगर रतलाम ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वो काम के सिलसिले में नीमच गया था। शाम को अपने दोस्त संजय पोरवाल निवासी संत सिटी रतलाम के साथ मोटर सायकिल से वापस रतलाम जा रहे थे। तब नामली बायपास रेलवे पुलिया पर पीछे से मोटर सायकिल पर तीन चार अज्ञात आरोपितो द्वारा उन्हें रोका व पकड़ लिया गया। फरीदायी के दोस्त संजय पोरवाल को पेट में चाकू से चोट पहुंचाकर संजय के जेब में रखे 2000/- रुपये व फरियादी का पर्स निकाल लिया गया, जिसमें केवल एटीएम, पेन कार्ड आदि थे। साथ में फरीदायी का मोबाईल और मोटर सायकिल की चाबी निकालकर भाग गये। दोनों उस समय घबरा गये थे व सिविल हास्पिटल रतलाम जाकर पहले संजय का ईलाज कराया, बाद घर चले गये थे। उस समय अंकित और संजय बहुत डर गये थे इसलिये रिपोर्ट लिखाने नही गए। बाद में दोस्तो की समझाइश पर रिपोर्ट करने गए। फरीदायी की रिपोर्ट पर नामली पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक – 36/2023 धारा 394, 397 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।

आरोपियों की जानकारी एवं कार्यवाही

पुलिस द्वारा बताया गया कि आरोपियों द्वारा हाईवे पर जाने वाले लोगो का पीछा करते हुए सुनसान जगह व अंधेरे का फायदा उठाकर लोगो के साथ चाकु मारकर लूट की घटना की जाती थी। आरोपियों की जानकारी में अर्जुन उर्फ मिथुन पिता गिरवर लाल यादव जाति बागरी उम्र 22 साल निवासी ग्राम नांदेड थाना माकडोन जिला उज्जैन, किशन पिता कचरुलाल सोलंकी जाति बागरी उम्र 24 साल निवासी ग्राम पिपलिया बिछा थाना घटिया जिला उज्जैन तथा महेश पिता बालाराम यादव जाति बागरी उम्र 22 साल निवासी ग्राम नांदेड थाना माकडोन जिला उज्जैन के नाम सामने आए है। वहीं नामली पुलिस ने थाना माकडोन जिला उज्जैन टीम भेजकर पुछताछ करने पर आरोपीगण द्वारा घटना करना स्वीकार किया गया बताया है। आरोपियों की न्यायालय तराना जिला उज्जैन से गिरफ्तारी की अनुमति लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|