रेलकर्मी की सजगता एवं सतर्कता के कारण एक संभावित दुर्घटना को रोका गया….

0

News By – नीरज बरमेचा 

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के बांगरोद स्‍टेशन से गुजरते समय गाड़ी संख्‍या 12473 गांधीधाम श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा एक्‍सप्रेस के बी2 कोच में बांगरोद स्‍टेशन स्‍टाफ द्वारा हॉट एक्‍सल को देखकर गाड़ी को रुकवाई तथा संभावित दुर्घटना को रोका गया।

04 मार्च, 2023 को गांधीधाम से चली गाड़ी संख्‍या 12473 गांधीधाम श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा सुपरफास्‍ट ट्रेन बांगरोद स्टेशन से 20:18 बजे गुजरते समय स्टेशन स्टाफ द्वारा B2 कोच में ब्रेक जाम अवस्था में दिखाई दिए जिसे स्टाफ द्वारा तुरंत लोको पायलट को सूचना देकर गाड़ी रुकवाई गई। गाड़ी रुकने पर ट्रेन मैनेजर, सहायक लोको पायलट एवम स्टाफ द्वारा उक्त कोच में ब्रेक जाम अवस्था में पाए गए जिस कारण ब्रेक डिस्क के अत्यधिक गरम होकर लाल होने से धुआं निकलते पाया गया। क्रू मेम्‍बर द्वारा अग्निशामक यंत्र का प्रयोग कर धूआं को रोक कर एवं कोच के ब्रेकिंग सिस्टम को आइसोलेट करके ब्रेक रिलीज किया गया।

इस प्रकार के कोच में मेटल डिस्क पर ब्रेक कैलिपर पैड लगे होते है जिनके जाम अवस्था में चलने के कारण घर्षण  होता है जिससे धुआं निकलने लगता है। इसमें सभी असेम्बली मेटल की होने के कारण आग लगने जैसी कोई स्थिति नहीं पायी गयी। उक्त कोच को पूरी तरह से संरक्षित एवं सुनिश्चित करने के बाद गाड़ी स्टार्ट हुई एवम नागदा स्टेशन पर भी गाड़ी के ठहराव पर उक्त कोच को पुनः जांचा गया जिसमें कोच सामान्य पाया गया एवम आगे की यात्रा गाड़ी द्वारा सामान्य प्रकार से जारी है।

बांगरोद स्‍टेशन ऑन ड्यूटी स्‍टाफ की सतर्कता के कारण एक संभावित दुर्घटना को रोका गया।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|