डॉ. पांडेय की जन्मजयंती के एक दिन पूर्व उनके नाम पर रतलाम मेडिकल कालेज की घोषणा

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम/जावरा-24 मार्च 23/ जावरा -मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र के आठ वार सांसद रहे पूर्व भाजपा अध्यक्ष स्व.डॉ लक्ष्मीनारायण पांडेय के नाम पर रतलाम चिकित्सा महाविद्यालय होगा। 

उक्त आशय की घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान में नीमच में आयोजित कार्यक्रम में की।इस घोषणा के पश्चात रतलाम में आयोजित रोजगार दिवस कार्यक्रम में हर्ष व्यक्त कर जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय का स्वागत जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई शंभूलाल,भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा,जिलाधीश नरेंद्र सूर्यवंशी, जिला पंचायत सीईओ जमुना भिड़े सहित गणमान्य ने किया।

उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी, उप प्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व राष्ट्रपति श्री शंकरदयाल शर्मा,वरिष्ठ नेता श्रीभैरो सिंह शेखावत, राजमाता विजयाराजे सिंधिया, श्री मुरलीमनोहर जोशी,पूर्व मुख्यमंत्री श्री वीरेंद्र कुमार सकलेचा, श्री सुंदरलाल पटवा,श्री कुशाभाऊ ठाकरे,श्री सुंदरसिंह भंडारी,श्री प्यारेलाल खंडेलवाल सहित विभिन्न राष्ट्रीय पदाधिकारियों के सर्वप्रिय साथी रहे पूर्व सांसद स्व डॉ लक्ष्मीनारायण पांडेय ने लगातार एक ही सीट से 11 बार सांसद का चुनाव लड़ने का रिकार्ड बनाया तो तत्कालीन म.प्र. के मुख्यमंत्री श्री कैलाश नाथ काटजू को पराजित करने का रिकार्ड भी देश मे प्रथम बनाया।संसद की रक्षा,विदेश,पेट्रोलियम, नागरिक उड्डयन सहित विभिन्न मंत्रालयों की स्थायी समितियों के सभापति के रूप दायित्व निभाते हुए डॉ पांडेय ने 48 से अधिक देशों की यात्रा कर समितियों के माध्यम से देश का प्रतिनिधित्व किया।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अलावा आप ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यवाह,जनसंघ के प्रदेश महासचिव के रूप में भी दायित्व निभाया ।लोकसभा में सचेतक,विधानसभा में सचेतक रहे डॉ पांडेय कई बार लोकसभा में अध्यक्षता की। आधा दर्जन पुस्तको के लेखक व चिकित्सा क्षेत्र में ख्यात डॉ पांडेय अखिल भारतीय औदीच्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के वरिष्ठ पदाधिकारी रहे।सरल ,सहज मालवा के गांधी के रूप में ख्यात डॉ पांडेय की जन्मजयंती के एक दिन पूर्व मुख्यमंत्री चौहान द्वारा की गई इस घोषणा पर विधायक डॉ पांडेय के अलावा विभिन्न गणमान्य ने हर्ष व्यक्त कर मुख्यमंत्री चौहान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|