रतलाम में अब तक करीब 10 इंच बारिश हो चुकी, निर्माणाधीन सड़के, जलभराव समस्या का सबब…

0

News by – विवेक चौधरी 

रतलाम। बारिश के इस मौसम में जून माह जिले के रतलाम और जावरा तहसील पर मेहरबान रहा है। 1 जून से अभी हुई बारिश के आँकड़ो के हिसाब से रतलाम में लगभग 10 इंच और जावरा में 6 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। जबकि जिले में औसत वर्षा 4 इंच से कम ही हुई है। इसे अर्ली मानसून कहे या बिपरजोय तूफान का असर लेकिन रतलाम और जावरा पर बादलों की कृपादृष्टि बनी रही है। जहाँ इस गर्मी में शहर ने सबसे गर्म दिन देखा है, वही लगातार हो रही बारिश ने मौसम में ठंडक भी घोली है।

बारिश का दूसरा पहलू

जहाँ शुरुआती दौर की अच्छी बारिश से मौसम में ठण्डक घोली है वही किसानों के चेहरे पर मुस्कान भी आई है। लेकिन शहरी क्षेत्र में यह समस्याओं को लेकर भी आती है। नवनिर्मित शास्त्री नगर मेन रोड पर बारिश के बाद जलभराव की समस्या की तस्वीर दिखी। नालों को समय रहते साफ सफाई ना होने से जगह जगह सड़को पर पानी का जमाव दिखाई दे सकते है। शहर के विभिन्न भागों में नालों पर अतिक्रमण और सफाई का अभाव नगर निगम के लिए परेशानियों का सबब बन सकता है। इससे शहर प्रशासन परेशान हो ना हो लेकिन जनता तो होगी ही। निर्माणाधीन सड़के भी एक समस्या है। सेजवाता फंटे से शहर में प्रवेश करने वाला जावरा रोड के फोरलेन का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है जहाँ कार्य प्रगति कम और कीचड़ का साम्राज्य ज्यादा दिखाई दे रहा है। शायद विकास के कीमत पर परेशानियों की प्रसव पीड़ा को हर साल झेलना ही शहरवासियों के नसीब में लिखा है। हालांकि शहर में नए बने गड्ढे रहित सिटी फोरलेन से राहत भी मिल रही है।