News By – नीरज बरमेचा
रतलाम 24 अगस्त 2023/ आबकारी वृत्त रतलाम स अंतर्गत वृत्त प्रभारी पुष्पराज सिंह एवं स्टाफ द्वारा गस्त के दौरान नग्जी पिता कमजी से 10 ली हाथ भट्टी व 250 केजी लाहन, राजू पिता बालू पालसोडी से 10 ली हाथ भट्टी, शिवलाल पिता सरदार पालसोड़ी से 15 पाव प्लेन देसी मदिरा जब्त की। इस प्रकार मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) के तहत 03 न्यायालयीन प्रकरण कायम किये । कुल जप्त मदिरा 20 ली हाथ भट्टी, 250 केजी लाहन एवम् 15पाव प्लेन देसी मदिरा की अनुमानित कीमत 30350 रूपए हैं। इस कार्यवाही में आबकारी आरक्षक विक्टोरिया बोरासी, नगर सैनिक घनश्याम तिवारी, कमलेश परमार का विशेष योगदान रहा।




