News By – नीरज बरमेचा
जावरा में भाजपा प्रत्याशी डॉ पांडेय के समर्थन में विशाल आमसभा
रतलाम, 31 अक्टूबर । राजेंद्र विकास, विश्वास और सेवा की गारंटी है जावरा की जनता का प्यार व आशीर्वाद ही मुझे यहां खिंच कर ले आया। हमने पत्थरों की मार से लोगों को घायल होते देखा है जावरा वालो हम तो आपके फूल की मार से ही घायल हो गए। आपके प्यार और आशीर्वाद के कायल हो गए।
यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जावरा में महती आमसभा को संबोधित करते हुए कही | उन्होंने कहा कि जावरा के विकास में राजेंद्र ने कोई कसर नही छोड़ी| कई काम तो ऐसे है जो हमने आउट ऑफ वे जाकर किये। राजेन्द्र ने कहा था कि जावरा में ओवर ब्रिज चाहिए हमने स्टेट के बजट से 2 फ्लाय ओवर ब्रिज स्वीकृत किये जिनमें से एक जावरा को दिया जो सबके सामने बनकर तैयार है। अभी 2 सीएम राइज बन रहे है जावरा विधानसभा में 10 सीएम राइज ओर बनवाऊँगा। उद्योग व सिंचाई के क्षेत्र में भी और बेहतर काम करेंगे। एक्सप्रेस वे जो यहां बना है उसका भूमिपूजन भी इसी जावरा की धरती पर हुआ है। आने वाले समय मे भी जावरा के विकास में कोई कसर कोई कमी नहीं छोडूंगा। फिर जावरा आऊँगा ओर बाबूजी डॉ.लक्ष्मीनारायण जी पांडेय की प्रतिमा का अनावरण भी करुगा।

विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेंद्र पांडेय ने कहा कि जावरा के विकास में जितना कहा था उससे बेहतर किया है आगे भी विकास के कार्य में कोई कमी नहीं आएगी जनता के विश्वास पर खरा उतरूंगा।
जावरा में मुख्यमंत्री चौपाटी क्षेत्र से जनता का अभिवादन करते हुए डॉ. पांडेय के साथ सभा स्थल पहुचे। पूरे रास्ते में विभिन्न सामाजिक धार्मिक व राजनीतिक संस्थानों ने फूलों से मुख्यमंत्री व डॉ पाण्डेय का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जावरा वासियों में उत्साह देखने को मिला। हर तरफ भाजपा के झंडे लहराते नजर आए। वही हजारों की संख्या में लोग मुख्यमंत्री को सुनने जावरा पहुचे।




