गायत्री परिवार का कन्या कौशल शिविर सम्पन्न….

0

अखिल विश्व गायत्री परिवार जावरा द्वारा सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास हेतु दिनांक 14/05/2024 से 19/05/2024 तक पांच दिवसीय आवासीय कन्या कौशल शिविर गायत्री शक्ति पीठ जावरा पर आयोजित किया गया, शिविर संयोजक प्रबंध ट्रस्टी संजय गुप्ता ने बताया कि इस शिविर में सम्मिलित 40 कन्याओं को विभिन्न सत्रों में अलग अलग वक्ताओं द्वारा मार्गदर्शन दिया गया, आरएसएस स्वयं सेविका सोनाली जैन द्वारा विश्व की महान नारियों का जीवन दर्शन, प्रो अशोक धनोतिया मंदसौर द्वारा स्वस्थ जीवन के सूत्र, नरेश त्रिवेदी द्वारा जीवन जीने की कला, राधेश्याम शर्मा द्वारा गायत्री मंत्र जप का वैज्ञानिक आधार एवम महत्व, निशा धनोतिया द्वारा संगीत कर्मकांड प्रशिक्षण, पवन गुप्ता द्वारा व्यक्तित्व विकास कैसे, आई पी त्रिवेदी द्वारा भारतीय संस्कृति, बी एल नाहर द्वारा स्वाध्याय का जीवन में महत्व, डॉक्टर दिलीप जी शाकल्य स्वस्थ जीवन पर प्रकाश डाला, कार्यक्रम के समापन पर प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के प्रभारी विवेक जी चौधरी, रतलाम द्वारा गायत्री परिवार के सप्त आंदोलन पर विस्तार से बताया।

शिविर में बहादुर सिंह सोनगरा, संजीव शुक्ला, निरंजन गेहलोत, चन्द्रशेखर शर्मा, ओम जी त्रिवेदी, श्रीनाथ शर्मा ने अपनी सेवाए दी।अतिथियो का स्वागत बद्री चौहान, मदनलाल नागदा, श्यामा गेहलोत, पुखराज दीदी श्रीमति अमिता गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का संचालन विकास शैवाल ने किया। आभार राधेश्याम जी धनोतिया ने व्यक्त किया