जानिए क्यों ” X ” प्लेटफॉर्म पर प्लेटफॉर्म टिकिट के लिए DRM रतलाम और काँग्रेस हो गए आमने सामने…

0

News by – विवेक चौधरी

रतलाम। लोकसभा चुनाव में काँग्रेस के बेहतर प्रदर्शन के बाद से ही काँग्रेस आक्रामक मूड में है। उन्हें केंद्र में सरकार ना बना पाने का मलाल तो है लेकिन अभी तो तेवर में कोई कमी नहीं दिख रही है। रविवार 16 जून को शाम 7 बजे कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “X एक्स” (पूर्व में ट्वीटर) अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसका शीर्षक “नरेंद्र मोदी ने रेलवे को तबाह कर दिया” था। इस वीडियो में एक जगह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर आरोप था कि उन्होंने प्लेटफॉर्म टिकट के दाम 50 रुपये कर दिए।

https://x.com/INCIndia/status/1802332802286801067t=L9n32aaUD8VdYWwvV6W2hg&s=19

रतलाम DRM का जवाब

वीडियो में एक जगह आज से 4 वर्ष पूर्व मार्च 2020 के दिनांक वाला इंदौर स्टेशन का प्लेटफॉर्म टिकिट दिखाया गया था, जिसमें Rs 50/- अंकित था। इस वीडियो पर पलटवार करते हुए पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के DRM रतलाम के “X एक्स” अकाउंट से जवाब दिया गया। DRM रतलाम के एकाउंट से 16 जून की रात के समय वाला एक प्लेटफॉर्म टिकट की फोटो पोस्ट करके लिखा गया, “देश में कहीं भी प्लैटफॉर्म टिकट रुपए 50 का नहीं है।” साथ ही लिखा गया कि “इंदौर का आज का प्लैटफॉर्म टिकट”। DRM की पोस्ट में दिखाए गए प्लेटफॉर्म टिकिट पर मूल्य Rs 10/- अंकित था।

https://x.com/RatlamDRM/status/1802376456347189567?t=Xd-pd2H5QjnwhuXorhAyg&s=19

सोशल मीडिया पर आरोप प्रत्यारोप

काँग्रेस ने अपनी पोस्ट में 4 साल पहले मार्च 2020 में कोरोना महामारी के समय का फोटो उपयोग किया था। यह उस समय का था जब रेलवे ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के चलते अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए विभिन्न उपाय किये थे। बताया जाता है कि दीवाली और छठ पूजा के समय प्लेटफॉर्म पर होने वाली भीड़ से बचने के लिए भी सीमित समय के लिए यह उपाय प्रयोग में लाया जाता है। सोशल मीडिया पर काँग्रेस पार्टी की इस पोस्ट और रतलाम DRM के जवाबी पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर सक्रिय यूज़र्स अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। और काँग्रेस पर आरोप लगाने लगे कि उन्होंने कोरोनाकाल के समय का प्लेटफॉर्म टिकट फोटो पोस्ट कर भ्रामक जानकारी दे रहें है। वर्तमान में आक्रामक तेवर वाली काँग्रेस के खिलाफ सोशल मीडिया यूजर्स ने पुराने कोरोना काल के प्लेटफॉर्म टिकिट को लेकर कांग्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया का ट्वीटर प्लेटफॉर्म, जो कि वर्तमान में X के नाम है, ट्रोलिंग के विशेष पहचान रखता है|

Jpeg