कलेक्टर, एस.पी. ने सुरक्षा की दृष्टि से इंडियन आयल डिपो का किया निरीक्षण…

0

रतलाम  जिले के बांगरोद स्थित इंडियन आयल डिपो का बुधवार को कलेक्टर राजेश बाथम तथा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया। आयल डिपो के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं एस.पी. द्वारा आयल डिपो के कंट्रोल रुम का बारिकी से निरीक्षण कर डिपो के स्टाफ से चर्चा की एवं विभिन्न सुरक्षा इंतजामों की जानकारी भी प्राप्त की। सुरक्षा के लिए सुरक्षा टीम के रिस्पांस समय की जानकारी ली। कलेक्टर तथा एस.पी. ने सम्पूर्ण डिपो परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर ग्रामीण एसडीएम विवेक सोनकरएसडीओपी पुलिस किशोर पाटनवालानामली थाना प्रभारी डामोर भी साथ थे।