सनसनीखेज हत्या के प्रयास के सभी तीनो आरोपियो को 03 घण्टे मे किया गिरफ्तार…

0
AI Generated Image

थाना माणकचौक पुलिस ने सनसनीखेज हत्या के प्रयास के सभी तीनो आरोपियो को 03 घण्टे मे किया गिरफ्तार करने में मिली सफलता

घटना का संक्षिप्त विवरण:- 1- दिनाँक 29.05.2026 को फरियादी युवराजसिंह चौहान को तीन आरोपियो द्वारा फूलमण्डी के थाना माणकचौक क्षेत्र अंतगर्त हरमाला अशोकनगर रतलाम में जान से मारने की नियत से चाकू से हमला किया जो फरियादी की रिपोर्ट पर से आरोपी मेहबूब आरोपी सद्दाम आरोपी रईस के विरुद्ध थाना पर अप.क्र. 262/26 धारा-109, 296(B), 351(3),3(5) BNS का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। गंभीर घटना में फरार आरोपीयो की धरपकड़ एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार  के द्वारा लगातार निर्देश दिये जा रहे है जो निर्देशो के पालन में, अति. पुलिस अधीक्षक रतलाम विवेक कुमार व नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम अजय सारवान के मार्गदर्शन मे थाना माणकचौक थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। जो गठित टीम द्वारा हत्या के प्रयास में फरार आरोपीयो को मात्र 03 घंटे में गिरफ्तार करने में सफलता पायी गयी।

गिरफ्तार आरोपी :-
1. मेहबूब पिता मुख्तियार हुसैन जाति नियारगर मुसलमान उम्र 32 साल निवासी ग्रीन सीटी अशोक नगर रतलाम

2. रईस पिता मुख्तियार हुसैन जाति नियारगर मुसलमान उम्र 37 साल निवासी ग्रीन सीटी अशोक नगर रतलाम

3. सद्दमाम पिता मुख्तियार हुसैन जाति नियारगर मुसलमान उम्र 34 साल निवासी ग्रीन सीटी अशोक नगर रतलाम

जप्तशुदा मश्रका :- घटना में प्रयुक्त खुन आलुदा चाकू,

सराहनीय भूमिका– निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान थाना प्रभारी थाना माणकचौक, उनि. अनुराग यादव थाना प्रभारी थाना दीनदयाल नगर, उनि राकेश मेहरा, उनि अंगदप्रतापसिह, सउनि आशीष मांगरिया, प्रआर. राजसिंह, प्रआर. दीपक बोरासी, प्रआर. राजेश मईडा, आर आर. अविनाश मिश्रा, आर. हेमन्त यादव, आर. जीवन यादव, आर. चन्दर मार्को, आर. विरेन्द्र बारोङ, मआर.प्रवीणा की सराहनीय भूमिका रही।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here