महासचिव बनने के बाद पहली बार कांग्रेस पार्टी के दफ्तर पहुंचीं प्रियंका गांधी

0

उत्तर प्रदेश की कमान सौंपे जाने के बाद प्रियंका गांधी बुधवार को पहली बार कांग्रेस पार्टी के दफ्तर पहुंची| इससे पहले वह अपने पति रॉबर्ट वाड्रा को छोड़ने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर गई थीं| वहां से वह सीधे कांग्रेस पार्टी के दफ्तर पहुंची|

कांग्रेस पार्टी के दफ्तर में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया| इस दौरान मीडिया ने उनसे रॉबर्ट वाड्रा के बारे में सवाल किया| इसका एक लाइन में जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा, ‘आप सब जानते हैं, जनता सब जानती है, क्या हो रहा है|’ साथ ही उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश की जनता की शुक्रगुजार हैं|

गौरतलब है कि रॉबर्ट वाड्रा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ED के दफ्तर पहुंचे हैं| जहां चार अधिकारी उनसे सवाल जवाब करेंगे| प्रियंका और वाड्रा के साथ उनके वकीलों की एक टीम भी ED के दफ्तर पहुंची थी| हालांकि उन्हें पूछताछ के दौरान वाड्रा के साथ बैठने की इजाजत नहीं दी गई|