दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और ज्योतिरादित्य तीनो मध्यप्रदेश के है मुख्यमंत्री -भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह

0

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि मप्र में तीन मुख्यमंत्री है। दिग्विजय सिंह सुपर चीफ मिनिस्टर, कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया चीफ मिनिस्टर है। इन तीनों में से मध्य प्रदेश की जनता अपना मुख्यमंत्री ढूंढ रही है। दरसअल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने रविवार सुबह इंदौर में प्रेसवर्ता कर मप्र की सभी 29 लोकसभा सींटें जीतने का दावा किया|

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए उन्होंने लोगों को शराब बांटी थी। किसानों के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि किसानों को कर्जदार बताकर पंचायत में सूची टांगी जा रही है, मगर अब तक कर्जमाफ नहीं हुआ। बस किसानों को लुभाने के कार्ड बांटे जा रहे हैं। जब उनसे चुनाव लड़ने के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब दिया कि पार्टी संगठन चाहेगा तो जबलपुर से ही लोकसभा चुनाव लड़ूंगा। लोकसभा चुनाव में कितनी सीटों पर पार्टी नए चेहरे को मैदान में उतारेगी, यह अभी नहीं कहा जा सकता। भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर, कुसुम मेहदले, सत्यनारायण सत्तन के बयानों को लेकर उन्होंने कहा कि कोई नाराज नहीं है। यह सभी वरिष्ठ नेता है। चुनाव के पहले सभी को टिकट मांगने का हक। शिवराज हमारे सम्मानित नेता, विधानसभा चुनाव के दौरान हमारा चेहरा थे। लोकसभा चुनाव में मोदी हमारा चेहरा। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चैहान लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला भाजपा संगठन करेगा।