लोकसभा चुनाव से पहले कान्हसिंह चौहान को पार्टी ने दिया झटका, राजेन्द्र सिंह लुनेरा भाजपा के नए रतलाम जिलाध्यक्ष

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम जिले में अंदरूनी खींचतान के चलते भाजपा के आलाकमान ने लोकसभा चुनाव के ठीक पहले ही जिलाध्यक्ष कान्हसिंह चौहान को बदल दिया| सूत्रों की माने तो, जो उम्मीद पार्टी ने कान्हसिंह चौहान से बतौर जिलाध्यक्ष की थी, शायद उस पर खरा नहीं उतरना एक बड़ा कारण माना जा रहा है| जिले के भाजपा विधायकों सहित पार्टी कार्यकर्ताओ का विरोध होना भी जिलाध्यक्ष कान्हसिंह चौहान को थोड़ा मँहगा पड़ गया| पैलेस रोड – स्टेशन रोड की गुटबाजी के चलते भी यह बदलाव होना, एक कारण माना जा सकता है| 

कई कारणों के चलते एक कारण यह भी माना जा रहा है की, रतलाम शहर विधायक चैतन्य काश्यप ने भी प्रदेश के पार्टी  आलाकमान को पत्र लिख कर कान्हसिंह चौहान का विरोध दर्ज किया है| इन सब विरोध के चलते शायद चौहान को कार्यकाल से पहले ही जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया|               

रतलाम के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह जी एवं संगठन महामंत्री सुहास भगत ने 11 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह एवं संघठन महामंत्री सुहास भगत ने राजेन्द्र सिंह लुनेरा को रतलाम जिले का  भाजपा जिला अध्यक्ष घोषित किया है| जावरा विधायक राजेंद्र पांडेय ने विधानसभा चुनाव में जिलाध्यक्ष द्वारा पार्टी के विपरीत काम करने पर आलाकमान को शिकायत भी की थी| इसलिए लोकसभा निर्वाचन के ठीक पहले पूर्व जिलाध्यक्ष कान्हसिह चौहान को हटाने के पीछे जावरा के भाजपा के पदाधिकारियों ओर विधायक का विरोध भी एक वजह माना जा रहा है।

पूर्व जिलाध्यक्ष कान्हसिंह चौहान की टीम में काम करने वाले झुझारू कार्यकर्ताओ का कम होना और नए कार्यकर्ताओ को सीधे टीम में ऊपर जगह देना भी शायद चौहान को भारी पड़ गया| राजेन्द्र सिंह लुनेरा अब जिले में भाजपा को किन उचाईयो तक ले कर जाएंगे ये तो आने वाला वक़्त ही बताएंगा| 

न्यूज़ इंडिया 365 से बातचीत में लुनेरा ने बताया की “नयी टीम गठन को लेकर जैसा प्रदेश अध्यक्ष और संभागीय संगठन मंत्री द्वारा निर्देश जिया जायेंगा , उसी का पालन हम आगे करेंगे “|         

ADV .