दिग्विजय सिंह का दावा, कांग्रेस मध्यप्रदेश में जीतेंगी 20 से ज्यादा सीटें

0

मध्यप्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से टिकट मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बुधवार को मीडिया के सवालों का सामना किया। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि मध्यप्रदेश में वह कितनी सीटें जीतेंगे तो उन्होंने दावा किया कि राज्य की 29 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस पार्टी 20 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि 23 मई को पता चल जाएगा कि कांग्रेस का 30 साल का वनवास खत्म हो रहा है या नहीं।

मीडिया से मांगा एक दिन का समय

दिग्विजय सिंह ने मीडिया से एक दिन का समय मांगा और कहा कि मुझे सोचने-समझने का मौका दे दीजिए। उन्होंने गुरूवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की बात कही और इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सारे सवालों के जवाब देने की बात कही।

बैठक लेंगे दिग्विजय सिंह

ख़बरों के मुताबिक़ दिग्विजय सिंह जिला और शहर कांग्रेस की बैठक लेंगे। कयास लगाए जा रहे है कि इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जा सकती है। मंगलवार को हुई बैठक के बाद दिग्विजय सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।