सलमान खान केवल नाम के ही ‘सुल्तान’ नहीं बल्कि असल में सुल्तान हैं| अभी उनकी प्रॉपर्टी की बात करने लगेंगे तो बेवजह आप बैठे-बैठे गरीब फील करने लगेंगे| अगर आप भाई की इस अमीरी से अनजान हैं तो ये रही लिस्ट|

मुंबई के बीच पर भाई की फैमिली को प्राइवेसी नहीं मिलती| इसलिए उन्होंने अपने 51वें बर्थडे पर बीच साइड 5 BHK घर लिया| करीब 100 एकड़ में फैले इस घर में जिम, स्विमिंग पूल, प्ले एरिया, थिएटर काफी कुछ है| इस घर की कीमत 100 करोड़ बताई जाती है|


पनवेल फार्म हाउस को आप कैसे भूल सकते हैं| सलमान भाई अपनी कई पार्टियां यहीं करते हैं| 150 एकड़ में फैले इस फार्म हाउस की कीमत करीब 80 करोड़ है| ये फार्म हाउस भी सभी सुविधाओं से लैस है|

खान फैमिली यूं तो गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहती है| लेकिन उन्होंने 11 मंजिला एक बिल्डिंग में पैसे लगाए हैं जिस पर अभी काम चल रहा है| खबर है कि कंस्ट्रक्शन का काम पूरा होने पर भाई सबके साथ यहां शिफ्ट हो सकते हैं|

सलमान खान के पास एक प्राइवेट यॉट भी है| यह यॉट 3 करोड़ रुपये में खरीदी गई थी|


गाड़ियों के शौकीन भाई के पास Mercedes Benz GL Class (करीब 80 लाख), Mercedes Benz S Class ( करीब 82 लाख), Audi A8 L (करीब 1.13 करोड़), BMW X6 (करीब 1.15 करोड़) Toyota Land Cruiser (करीब 1.29 करोड़), Audi RS7 (करीब 1.4 करोड़) Range Rover (करीब 2.06 करोड़), Audi R8 (करीब 2.31 करोड़) a Lexus LX470 (करीब 2.32 करोड़). इतना कुछ लिखने के बाद कुछ बाकी है?

गाड़ियों के अलावा सलमान खान के पास करीब 16 लाख रुपये की हायाबूसा बाइक है| इसके अलावा यामाहा R 1 (15 लाख), सुजुकी GSX-R 1000Z (16 लाख) और सुजुकी इंट्र्यूडर M1800 RZ जो कि करीब 16 लाख रुपये की है|

अक्सर साइकिल चलाते दिखने वाले सलमान खान के पास चार लाख रुपये की Giant Propel 2014 XTC साइकिल है|

सलमान खान की ब्रांड बीइंग ह्यूमन की वर्थ 235 करोड़ रुपये है|

सलमान खान ने अपना प्रोडक्शन हाउस खोला है| जो कि कई हिट फिल्में दे चुका है| अब भाई का नाम है तो बिजनेस तो होगा ही|