रतलाम में मोदी की आमसभा को लेकर भाजपा में तैयारियां जोरो पर…जानिए कब और कहा होंगी मोदी की आमसभा?

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 मई को भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी गुमानसिंह डामोर के समर्थन में रतलाम के बंजली में आमसभा को सम्बोधित करने आएंगे। उनकी सभा की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई है। सभा के प्रभारी विधायक चेतन्य काश्यप ने संगठन स्तर पर पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा कर विभिन्न कार्यों के लिए जिम्मेदारी तय की। सभा सुबह 9.30 बजे से बंजली में शासकीय मेडिकल कॉलेज के समीप आयोजित होगी। 

प्रधानमंत्री मोदी की इस सभा में रतलाम-झाबुआ-आलीराजपुर लोकसभा क्षेत्र के साथ मंदसौर-जावरा एवं उज्जैन आलोट लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता, अनिल फिरोजिया भी शामिल होंगे। धार लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी के भी सभा में उपस्थित होने की संभावना है। भाजपा ने सभा में सभी क्षेत्रों से 1 लाख से अधिक लोगों की उपस्थिति का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके अलावा भी सभा में उपस्थिति के लिए क्षेत्र वासियों को आमंत्रित किया जाएगा। भाजपा के जिला एवं रतलाम झाबुआ लोकसभा मीडिया प्रभारी अरूण राव ने बताया कि सभा की तैयारियों को लेकर विधायक काश्यप ने संगठन के पदाधिकारियों से मंत्रणा की। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, महामंत्री मनोहर पोरवाल, प्रदीप उपाध्याय, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, विधानसभा प्रभारी प्रेम उपाध्याय, निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, मण्डल अध्यक्ष रमेश बदलानी, जयवन्त कोठारी, संतोष पोरवाल सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।