मोदी सरकार 2.0 में कौन कौन बना मंत्री? जानिए…

0

News By – विवेक चौधरी

(www.newsindia365.comनरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार किसी गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री ने लगातार दूसरी बार बहुमत हासिल कर सत्ता में पुनः अपनी जगह बनाई। इस बार पूरे देश मे मोदी लहर नज़र आई। और लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अकेले अपने दम पर बहुमत हासिल किया है। इस बार NDA ने कांग्रेस नेतृत्व वाले महागठबंधन को एकतरफा हराया है। कांग्रेस व्यक्तिगत रूप से 44 से आगे बढ़कर 52 सीटों पर आ गई है लेकिन सत्ता से कोसो दूर रह गई। मोदी सरकार 2.0 मंत्रिमंडल में साथी दलों को भी पूर्ण सम्मान दिया गया। तथा भविष्य में भी अपनी एकता बनाये रखने का संकेत दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं के सहित 58 लोगो का मंत्रिमंडल बनाया है, जिन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। जानिए कौन कौन मंत्रिमंडल में जगह ले सका है।

नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री (वाराणसी, उ.प्र.)

केंद्रीय मंत्री
1 राजनाथ सिंह (लखनऊ, उ.प्र.)
2 अमित शाह (गांधीनगर, गुजरात)
3 नितिन गडकरी (नागपुर, महाराष्ट्र)
4 डी वी सदानंद गौड़ा (बैंगलोर उत्तर. कर्नाटक)
5 निर्मला सीतारमण (राज्यसभा)
6 रामविलास पासवान (LJP कहीं भी सदस्य नही)
7 नरेंद्र सिंह तोमर (मुरैना, म.प्र.)
8 रविशंकर प्रसाद (पटना, बिहार)
9 हरसिमत कौर बादल (भठिंडा अकालीदल)
10 थावरचंद गहलोत (राज्यसभा)
11 सुब्रमण्यम जयशंकर (विदेश सेवा, कहीं भी सदस्य नही)
12 रमेश पोखरियाल निशंक (हरिद्वार, उत्तराखंड)
13 अर्जुन मुंडा (खूंटी, झारखण्ड)
14 स्मृति ईरानी (अमेठी, उ.प्र.)
15 डॉ हर्षवर्धन (चाँदनी चौक, दिल्ली)
16 प्रकाश जावड़ेकर (राज्यसभा)
17 पीयूष गोयल (राज्यसभा)
18 धर्मेंद्र प्रधान (राज्यसभा)
19 मुख्तार अब्बास नकवी (राज्यसभा)
20 प्रह्लाद जोशी (धारवाड़, कर्नाटक)
21 डॉ महेंद्र नाथ पांडेय (चंदौली उ.प्र.)
22 अरविंद सावंत (मुम्बई दक्षिण, शिवसेना)
23 गिरिराज सिंह (बेगूसराय, बिहार)
24 गजेंद्र सिंह शेखावत (जोधपुर, राज.)

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
25 संतोष गंगवार (बरेली, उ.प्र.)
26 राव इंद्रजीत सिंह (गुड़गांव)
27 श्रीपद यशवंत नाइक (उत्तर गोआ)
28 डॉ जितेंद्र सिंह (उधमपुर)
29 किरण रिजूजू (अरुणाचल पश्चिम)
30 प्रह्लाद सिंह पटेल (दमोह, म.प्र.)
31 आर. के. सिंह (आरा, बिहार)
32 हरदीप सिंह पुरी (राज्यसभा, इस बार अमृतसर से चुनाव हार गए)
33 मनसुख मंडाविया (राज्यसभा)

राज्यमंत्री
34 फग्गनसिंह कुलस्ते (मंडला, म.प्र.)
35 अश्विन चौबे (बक्सर, बिहार)
36 अर्जुन राम मेघवाल (बीकानेर, राज.)
37 जनरल वी के सिंह (गाज़ियाबाद, उ.प्र.)
38 कृष्णपाल गुर्जर (फरीदाबाद, हरियाणा)
39 रावसाहेब दानवे (जालना, महाराष्ट्र)
40 जी किशन रेड्डी (सिकंदराबाद, तेलंगाना)
41 पुरुषोत्तम रुपाला (राजयसभा)
42 रामदास आठवले (राज्यसभा)
43 साध्वी निरंजन ज्योति (फतेहपुर, उ.प्र.)
44 बाबुल सुप्रियो (आसनसोल, प.बंगाल)
45 डॉ संजीव बालियान (मुजफ्फरनगर, उ.प्र.)
46 संजय श्यामराव धोत्रे (अकोला, महाराष्ट्र)
47 अनुराग ठाकुर (हमीरपुर, हि.प्र.)
48 सुरेश अंगाडी (बेलगाम, कर्नाटक)
49 नित्यानंद राय (उजियारपुर, बिहार)
50 रतनलाल कटारिया (अम्बाला, हरियाणा)
51 वी मुरलीधरन (राज्यसभा)
52 रेणुका सिंह (सरगुजा, छत्तीसगढ़)
53 सोमप्रकाश (होशियारपुर, पंजाब)
54 रामेश्वर तेली (डिब्रूगढ़, असम)
55 प्रताप सारंगी (बालासोर, उड़ीसा)
56 कैलाश चौधरी (बाड़मेर, राजस्थान)
57 देबश्री चौधरी (रायगंज, पश्चिम बंगाल)