News by – नीरज बरमेचा
(www.newsindia365.com) मिशन हराभरा पर्यावरण के तहत आओ पेड़ लगाएं हम के तत्वाधान में पिछले 45 दिनों से शहर के युवाओ ने रतलाम शहर एवं आसपास के गाँव पेड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया है| मिशन हरा भरा पर्यावरण के सदस्यो ने ‘आओ पेड़ लगाएं हम’ ग्रुप के द्वारा अभी तक 2500 पौधे लगाएँ जा चुके है और इन पोधो को बड़ा करने की जवाबदारी भी ग्रुप मेम्बर द्वारा ली गयी है|

इस ग्रुप को कुछ मित्रौ ने मिलकर शुरू किया एवं व्हाट्सप्प पर एक ग्रुप बनाया जिसमे जागरुक नागरिकों को जोड़ कर शहर के विभिन्न स्थानो पर पौधा रोपण प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 9 बजे तक किया जा रहा है| इसी कड़ी मे जनता को जागरुक करने एवं अधिक से अधिक लोग पौधा रोपण के लिए तैयार हो इसके लिए पर्यावरण महोत्सव के तहत एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है| जो आज दिनांक 30 जुलाई 2019 मंगलवार को JMD पेलेस सागोद रोड पर सायं 7 :30 से रखा गया है| “मिशन हरा भरा पर्यावरण” टीम सभी को सादर आमंत्रित करता है|









