[insta-gallery id="0"]
होम रतलाम जानिए रतलाम जिले में अब तक कितने इंच हुई वर्षा?

जानिए रतलाम जिले में अब तक कितने इंच हुई वर्षा?

0

जिले में 38 इंच से अधिक वर्षा दर्ज

जारी मानसून सत्र में जिले में गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है। 16 अगस्त की सुबह 8:00 बजे तक जिले में लगभग 958.7 मिलीमीटर (38 इंच से अधिक) वर्षा औसत रूप से दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि तक लगभग साढ़े 20 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई थी।

16 अगस्त की सुबह 8:00 बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान जिले के जावरा वर्षा मापी केंद्र पर 52 मिलीमीटर, ताल में 88 मिलीमीटर, आलोट में 112 मिलीमीटर, पिपलोदा में 70 मिलीमीटर, बाजना में 73 मिलीमीटर, रतलाम में 47.8 मिलीमीटर, रावटी में 53.2 मिलीमीटर तथा सैलाना में 56 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।

error: Content is protected !!