जानिए रतलाम जिले में अब तक कितने इंच हुई वर्षा?

0
  • जिले में अब तक साढ़े 45 इंच वर्षा

    जारी मानसून सत्र में जिले में गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 16 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है। 1 सितम्बर की सुबह 8:00बजे तक जिले में लगभग 1120.7 मिलीमीटर (45 इंच के करीब) वर्षा औसत रूप से दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि तक 726.5 मिलीमीटर (लगभग 29 इंच)वर्षा दर्ज की गई थी। 1 सितम्बर की सुबह 8:00 बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान आलोट में 5 मिलीमीटर, ताल में 1 मिलीमीटर, रावटी में 6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।