कमलनाथ सरकार के खिलाफ 11 सितम्बर, बुधवार को भाजपा करेंगी ‘घण्टानाथ आंदोलन’

0

News By – नीरज बरमेचा 

  • जनता त्रस्त, कमलनाथ मस्त  – भाजपा जिलाध्यक्ष लुनेरा
  • प्रदेश  की कांग्रेस सरकार को जगाने के लिए भाजपा आज करेगी घंटानाद आंदोलन

मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार हर मोर्चे पर बुरी तरह विफल सिद्ध हुई है। एक तरफ प्रदेश  की जनता त्रस्त है तो दूसरी कमलनाथ सरकार मस्त है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार के नित नयें आयाम स्थापित कर रही है। उक्त आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस की कमलनाथ सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश भर मे घंटानाद आंदोलन करने का फैसला किया है। रतलाम जिला मुख्यालय पर भी भारतीय जनता पार्टी के जिले भर के पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता गीता मंदिर के पास, महू रोड़ स्थित फव्वारा चोक चोराहे पर 11 सितम्बर बुधवार प्रातः 11 बजे एकत्रित होंगे। लुनेरा के अनुसार फव्वारा चौक से पार्टी के समस्त कार्यकर्ता महू रोड़ स्थित नवीन कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे।

advt.
भाजपा जिलाध्यक्ष लुनेरा ने कहा कि जब से प्रदेश  मे कांग्रेस की कमलनाथ सरकार सत्ता मे आई है तब से प्रदेश मे कानून का राज समाप्त हो गया है। हर तरफ अराजकता का माहौल हैं। प्रदेश के हर हिस्से मे हत्या, अपहरण, लूट और बलात्कार का दौर जारी है। कांग्रेस के घोषणा पत्र मे किसानों की कर्जा माफी, बेरोजगारों को भत्ता जैसे वादे छलावा साबित हुए है। प्रदेश  के किसानों के 2 लाख तक के कर्जे मात्र 10 दिनो मे माफ करने के वादे के साथ प्रदेश  की सत्ता संभालने वाली कमलनाथ सरकार ने अपने 10 माह के कार्यकाल मे प्रदेश के एक भी किसान का 2 लाख का कर्ज माफ नही किया है। उल्टे प्रदेश  के किसान बैकों मे डिफाल्टर होकर खाद-बीज के लिए तरस रहे है और तो और प्रदेश  की कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान नीधि का पैसा भी मध्यप्रदेश  के किसानों को मिलने से षड़यंत्र पूर्वक वंचित कर रखा है।

कांग्रेस की सरकार किसान विरोधी साबित हुई है। प्रदेश का बेरोजगार युवक आज भी 4 हजार रूपये के बेरोजगारी भत्ते का इंतजार कर रहा है। कमलनाथ सरकार के मंत्री और कांग्रेस विधायक आपस मे ही एक दूसरे पर  भ्रष्टाचार के आरोप मय तथ्यों के सरे आम लगा रहे है। कांग्रेस के मंत्री और विधायक अवैध खनन के कारोबार मे लिप्त है। कमलनाथ सरकार ने अधिकारीयों के तबादलों को उघोग के रूप मे  भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। शिवराज सरकार द्वारा प्रारंभ की गई सारी जन कल्याणकारी योजनाये कमलनाथ सरकार द्वारा बंद कर दी गई है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना और गरीब बेटीयों की शादी के लिए शासन द्वारा मिलने वाली राशि भी बंद कर दी गई है। आवासहीन परिवारों को आवास उपलब्ध करवाने के लिए केन्द्र द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना को भी बंद कर दिया गया है। शिवराज सरकार द्वारा अवैध काॅलोनियों को वैध करके उनमे प्रारंभ किये गये विकास कार्यो को भी बंद कर दिया गया है।

कमलनाथ सरकार ने षड़यंत्र पूर्वक माननीय न्यायालय मे सरकार का पक्ष ठीक से नही रखा परिणाम स्वरूप भाजपा सरकार द्वारा वैध की गई सारी काॅलोनिया पुनः अवैध कर दी गई है। प्रदेश की सड़के खस्ताहाल हो गई है। लुनेरा ने कहा कि पिछले 15 वर्षो मे भाजपा की शिवराज सरकार ने प्रदेश को बीमारू राज्य से निकालकर विकसित राज्यों की क्षेणी मे लाने का काम किया था लेकिन मात्र 10 माह के शासन मे कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को फिर से बीमारू राज्य बना डाला है।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव द्वारा प्रेस को दी गई जानकारी के अनुसार भाजपा नेताओं के नेतृत्व मे जिले के भाजपा कार्यकर्ता फव्वारा चैक पर एकत्रित होकर हाथो मे घंड़ियाल, मंजीरे, थालिया बजाते हुए घंटानाद आंदोलन के माध्यम से कमलनाथ सरकार के जंगलराज को हटाने के लिए आर-पार की जंग का शंखनाथ करेंगे। प्रदेश  भाजपा द्वारा घंटानाद आंदोलन के लिए पूर्व केन्द्रिय मंत्री एवं पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राज्यसभा सदस्य सत्यनारायण जटिया एवं शहर विधायक चेतन्य काश्यप को जिम्मेदारी सौपी गई है। आंदोलन का जिला प्रभार जावरा विधायक डाॅ.राजेन्द्र पाण्डे को सोंपा गया है। जटिया, काश्यप एवं डाॅ.पाण्डे के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, महापौर डाॅ.सुनीता यार्दे, जिला पंचायत अध्यक्ष परमेश मईडा आंदोलन का नेतृत्व करेंगे।

घंटानाद आंदोलन को लेकर वाहन पर्किंग के लिए प्रशासन द्वारा स्थान नियत

रतलाम/ भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय घंटानाद आंदोलन मे शामिल होने के लिए जिले भर से आने वाले वाहनों की पार्किंग के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्थानों का चयन किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा के साथ एक औपचारिक बैठक संपन्न की गई। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव ने बताया कि बैठक मे लिए गए निर्णयानुसार सैलाना एवं रतलाम नगर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं के वाहन अम्बेड़कर मांगलिक भवन, पोलोग्राउण्ड के पास खुले मेदान मे खडे़ रहेंगे। इसी प्रकार रतलाम ग्रामीण, आलौट एवं जावरा विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं के वाहन भक्तन की बावड़ी के पास, प्रताप नगर बायपास रोड़ स्थित काॅलोनियों मे खडे़ रहेंगे।advt.