रतलाम रेल मंडल के चिकित्सालय में एसी मेडिकल वार्ड एवं मंडल कार्यालय में वृद्धों एवं दिव्यांगों के लिए हुआ लिफ्ट का शुभारम्भ

0

News By – विवेक चौधरी (रतलाम ब्यूरों चीफ)

(www.newsindia365.comपश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के लिए शुक्रवार 04 अक्टूबर का दिन कल्याणकारी गतिविधियों को समर्पित रहा। सर्वप्रथम रतलाम के रेल्वे कॉलोनी स्थित मंडल चिकित्सालय में 16 बेड के एसी मेडिकल वार्ड का मंडल रेल प्रबंधक आर एन सुनकर की उपस्थिति में अस्पताल में भर्ती सबसे बुजुर्ग कर्मचारी महेश चंद्र जोशी द्वारा शुभारंभ किया गया। लगभग 30 लाख रुपये की लागत से बने इस आधुनिक मेडिकल वार्ड में रोगियों को बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर वार्ड में भर्ती रोगियों को फल वितरित किये गए। इसके पश्चात चिकित्सालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया। जिसमें मंडल प्रबंधक आर एन सुनकर, अपर मंडल प्रबंधक के के सिन्हा, महिला कल्याण समिति की वरिष्ठ पदाधिकारी, चिकित्सालय स्टाफ, अधिकारी कर्मचारी एवं कर्मचारी संगठनों के सदस्य उपस्थित थे।

Advt.
मंडल कार्यालय परिसर में बुजुर्गों एवं दिव्यागों को ऊपरी मंजिल पर जाकर अपने कार्य करने और करवाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसके उपाय के रूप में मंडल कार्यालय के मुख्य भवन के पीछे पार्किंग के पास प्रथम एवं द्वितीय तल पर जाने के लिए लिफ्ट की सुविधा प्रारंभ की गई। इसके उदघाटन के अवसर पर मंडल प्रबंधक आर एन सुनकर, अपर मंडल प्रबंधक के के सिन्हा, महिला कल्याण समिति की वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य, शाखा अधिकारीगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों के सदस्य के अलावा इस सुविधा से लाभान्वित होने वाले अनेक दिव्यांग एवं वृद्धजन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मिठाई वितरित कर लिफ्ट सुविधा प्रारंभ होने की खुशियाँ मनाई गई।

इसके साथ ही शुक्रवार दिनांक 04 अक्टूबर को रतलाम रेल मंडल कार्यालय में रेलगाड़ियों के परिचालन के विभिन्न पहलुओं से संबंधित एक संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें 30 मुख्य रेल पथ निरीक्षकों एवं मंडल इंजीनियरों ने भाग लिया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेल पथ निरीक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंडल के अनेक वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।