रतलाम रेल मंडल में राजभाषा प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न, व्यक्तिगत प्रतिभागी एवं विभाग पुरुस्कृत

0

News By विवेक चौधरी (रतलाम ब्यूरों प्रमुख)

रतलाम रेल मंडल के मुख्यालय पर राजभाषा सप्ताह के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 14 से 21 सितंबर 2019 तक राजभाषा सप्ताह का आयोजन किया गया था। इस दौरान रतलाम मंडल पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए निबंध एवं राजभाषा प्रश्नमंच, कर्मचारियों के लिए हिंदी टिप्पण आलेखन एवं श्रुतलेखन आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोमवार दिनांक 14 अक्टूबर 19 को राजभाषा सप्ताह कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम रखा गया। जिसमें रतलाम मंडल के सभी विभागों द्वारा मंडल कार्यालय रतलाम के अधिकारी क्लब में राजभाषा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक आर.एन. सुनकर द्वारा किया गया एवं मंडल के अन्य अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मंडल कार्यालय के एनेक्सी हॉल में कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबधक आर एन सुनकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने कवि मन को प्रस्तुत किया एवं उन्होंने कवि श्री कृष्ण सरल की कविता “कहो नहीं करके दिखलाओ”, श्री मैथलीशरण गुप्त की “नर हो न निराश करो मन को” एवं श्री सोहन लाल द्विदेदी की “कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती है” आदि कविताओं का काव्य पाठ किया। इस कवि सम्मेलन में शायर अब्दुल सलाम खोकर, दिनेश भॅवरिया, संतोष सुपेकर एवं इंदु सिन्हा द्वारा काव्य पाठ किया गया। इनमें अब्दुल सलाम खोकर को छोड़कर तीनों कवि रतलाम मंडल पर कार्यरत रेल कर्मचारी हैं। अंत में राजभाषा विभाग के राजेन्द्र सेन द्वारा भी मंडल रेल प्रबंधक को समर्पित एक काव्य पाठ किया गया गया।

Advt.
कवि सम्मेलन के उपरांत प्रतियोगिता के विजेताओं एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियें को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक आर एन सुनकर, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री के के सिन्हा सहित मंडल के सभी शाखाधिकारी, अन्य अधिकारीगण, कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

राजभाषा प्रदर्शनी
प्रथम – वाणिज्य विभाग रतलाम
द्वितीय – डीजल शेड रतलाम
तृतीय – लेखा विभाग

अधिकारियो के लिए हिंदी निबंध प्रतियोगिता
प्रथम – अशोक जोशी (मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर रतलाम)
द्वितीय – एन आर मीना (मंडल वाणिज्य प्रबंधक)
तृतीय – फैलीराम मीना (सहायक मंडल सामग्री प्रबंधक)

हिंदी टिप्पण आलेखन प्रतियोगिता
प्रथम – मुकेश कुमार (वरिष्ठ जनसंपर्क निरीक्षक रतलाम)
द्वितीय – एम बी मीना (मंडल कैरिज एंव वेगन निरीक्षक)
तृतीय – राजीव रंजन सिन्हा

इसी के साथ हिंदी निबंध प्रतियोगिता एवं हिंदी शुद्ध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये गए। 20 हजार हिंदी शब्द लेखन योजना में मंडल के 09 कर्मचारियो को पुरस्कृत किया गया।