[insta-gallery id="0"]
होम Highlights रतलाम स्टेशन पर सरदार पटेल की प्रतिमा का हुआ अनावरण तुरंत सोशल...

रतलाम स्टेशन पर सरदार पटेल की प्रतिमा का हुआ अनावरण तुरंत सोशल मीडिया पर हुयी ट्रोल, जानिए क्या है मामला…

0

News By – नीरज बरमेचा 

(www.newsindia365.com) ‌रतलाम। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ए के गुप्ता की उपस्थिति में रतलाम रेल मंडल के मुख्यालय पर सरदार पटेल की 144 वीं जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमे मंडल के रतलाम स्टेशन पर सरदार पटेल की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गया। प्रतिमा की बनावट पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पर अनेक कमैंट्स आये। जिसमे किसी ने इसे प्रतिमा के विद्रुपिकरण बताया तो किसी ने अपमान और मजाक बताया। प्रतिमा को ऊपर से वस्त्र पहनाने पर भी आपत्ति जताई गई।
Advt.

एक तरफ जहां “स्टेचू ऑफ यूनिटी” पूरे विश्व मे विख्यात हो रही है, वहीं रतलाम स्टेशन पर लगाई गई प्रतिमा आलोचनाओं का शिकार हो गई। संभवतः इसे मंडल के अनुपयोगी सामग्रियों से बनाई जा रही प्रतिमाओं एवं कृतियों के साथ बनाया गया हैं। जिसकी पूरी जानकारी मंडल अधिकारियों द्वारा प्राप्त की जाना शेष है। अभी तक मण्डल द्वारा इसपर कोई स्पष्टीकरण भी नहीं आया है।

error: Content is protected !!