सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय पर शांति सौहार्द के लिए कलेक्टर एवं एसपी ने आभार माना

0

News By – विवेक चौधरी (रतलाम ब्यूरों प्रमुख)

(www.newsindia365.com) रतलाम। अयोध्या स्थित रामजन्म भूमि के संदर्भ में 09 नवंबर को देश की सर्वोच्च न्यायालय ने अपना निर्णय सुनाया। देश की सबसे अदालत के 5 सबसे बड़े न्यायधीशों ने भगवान रामलला के पक्ष में निर्णय दिया। निर्णय के तुरंत अगले दिन 10 नवम्बर को मुस्लिम के मिलादुन्नबी के त्योहार होने तथा किसी प्रकार की विवादित प्रतिक्रिया की आशंका के चलते प्रशासन ने पूरी तैयारियां की थी। लेकिन उच्चतम न्यायालय के फैसले के पश्चात् जिले में सभी के द्वारा शांति व्यवस्था बनाये रखी। रतलाम जिले ने अपनी परम्परा को निभाते हुये जिला प्रशासन को सहयोग दिया, जिसके लिये कलेक्टर रुचिका चौहान एवं पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने जिले के सभी रहवासियों का आभार व्यक्त किया। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने समस्त जिलेवासियो, गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं मीडिया के साथियों, अशासकीय संस्थाओं के पदाधिकारियों, सदस्यों आदि का आभार व्यक्त करते हुये विश्वास व्यक्त किया कि आगे भी इसी प्रकार शांति व्यवस्था बनाये रखने, रतलाम की भाई चारे की परम्परा को निभाने में सभी अपना सहयोग देंगे।


दोनो अधिकारियों ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी तथा नियुक्त किये गये विशेष पुलिस पदाधिकारी आगे भी अपनी उपस्थिति बनाये रखते हुये सतत गश्त करते रहेंगे। इस कार्य में वे आमजनो का भी सहयोग लेंगे। अगर किसी के पास कोई सूचना या जानकारी हो तो वे सीधे राजस्व एवं पुलिस पदाधिकारी से सम्पर्क कर गुप्त रूप से उन्हें यह जानकारी दे सकते है। साथ ही कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सोशल मीडिया पर भी अनावश्यक कमेंट्स, पोस्ट करने से बचने का सुझाव सभी लोगो को दिया है। उन्होने बताया कि सायबर सेल सतत सोशल मीडिया की मानीटरिंग कर रहा है। और वे आश्वस्त हैं कि मालवा की आपसी सौहार्द और भाईचारे की गौरवशाली परंपरा का निर्वाह आगे भी रतलाम जिले के रहवासी निश्चित रूप से सतत करते रहेंगे |

Advt.