दो गुटों के आपसी विवाद से शहर में सनसनी, बीच शहर में किया गया हमला, जाने क्या है पूरा मामला?

0

News By – विवेक चौधरी

रतलाम। मंगलवार दोपहर शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब शहर के मध्य स्थित लोकेन्द्र टॉकीज चौराहे पर दो दलों के बीच आपसी विवाद के चलते दो पहिया वाहन पर आये दो दर्जन से भी अधिक लोगो ने सुनील सूर्या, सावन बैरागी, अनिल राठौर तथा भीमसिंह गोयल पर हमला बोल दिया। जानकारी के अनुसार मुंह पर कपड़ा बंधे हमलावर लाठी, हॉकी व बेसबॉल इत्यादि से लैस थे। हमले के बाद हमलावर शास्त्रीनगर न्यूरोड होते हुए भाग गए। ऐसा लगता है कि हमलावर पूर्व तैयारियों के साथ आये थे और उनका लक्ष्य सुनील सूर्या ही था। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

Advt.

जिसमे अधिक चोट लगने से गंभीर घायल सुनील को इंदौर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल की शिकायत पर पुलिस ने आदित्य सिंह तोमर, राजाराम, धम्मू, कीर्ति बना सहित 10 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कुछ को हिरासत में भी लिया है।विवाद सुनील सूर्या और आदित्य सिंह तोमर के बीच का बताया जा रहा है। अचानक से फिल्मी स्टाइल में हुए हमले से कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। शहर तथा आसपास के लोग घटना की जानकारी लेने लगे। वर्चस्व की लड़ाई का इस प्रकार का प्रदर्शन शहर के शांतिप्रिय माहौल के लिए अच्छा संकेत नहीं है।