महापौर के पाँच साल की किताब पर भाजपा के फूल के साथ कमलनाथ का फोटो…. जानिए क्या है पूरा मामला?

0

News By – नीरज बरमेचा (न्यूज़ इंडिया 365)

31 दिसम्बर को निगम परिषद के पाँच वर्ष पूर्ण होने जा रहे है जिसके चलते महापौर डॉ सुनीता यार्दे ने आज एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता के साथ भोजन का आयोजन किया। जिसमें महापौर और परिषद का लेखा जोखा एक किताब के माध्यम से जनता और पत्रकारों तक पहुचाने की बखूभी कोशिश की गई है। यह मात्र एक कोशिश थी जो भाजपा के आलाकमान भी जानते है और रतलाम शहर की जनता भी।

लेकिन ये पब्लिक है सब जानती है। जब पुस्तक का आखिर पेज देखा तो उसपर सभी भाजपाई नेता के फ़ोटो के साथ कमल के फूल का फोटो भी लगा हुआ था। मामला तब हवा में आया जब पूरे पेज पर भाजपा के नेताओ के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का फ़ोटो भी लगा दिया।

ब यह गलती से लगा या जानपुछ कर लगाया गया ये तो वही जाने, लेकिन फिलहाल ये कांग्रेस की और झुकाव क्या कही कुछ अनकही राजनीति का हिस्सा तो नही? ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा|