जानिए क्यों भाजपा सांसद को कांग्रेसियों के विरोध का सामना करना पड़ा…

0

रतलाम। उस समय अचानक अफरातफरी मच गई जब रतलाम झाबुआ सांसद को विरोध प्रदर्शन करने जाते समय कांग्रेसियों के विरोध का सामना करना पड़ गया। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को रतलाम झाबुआ से भारतीय जनता पार्टी के सांसद अपनी पार्टी के रतलाम जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा और शहर विधायक चेतन्य काश्यप के साथ रतलाम कलेक्टर कार्यालय पर घेराव प्रदर्शन करने जा रहे थे। प्रदर्शन प्रदेश सरकार के माफिया के नाम आम जनता को प्रताड़ित करने, चुनावी वादा खिलाफी, किसानों एवं युवाओं के साथ अन्याय तथा उनके प्रश्रय में अधिकारियों द्वारा भेदभावपूर्ण कार्यवाही करने के खिलाफ था। लेकिन सांसद के मार्ग में ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा महू रोड फोव्वारा चौक पर, बसस्टैंड तिराहे पर एवं कलेक्टर रोड पर द्वारा सांसद को काले झंडे दिखाए गए। कांग्रेस नेता अमिताभ शर्मा के अनुसार उनके साथ शैलेंद्र सिंह अठाना, असरफ बेलिम, दीपू सरदार, वसीम खान, तनवीर खान, राहुल दुबे, जोंटी नदीम मिर्जा थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अनुसार गोपाल भार्गव के रतलाम प्रवास के दौरान अधिकारियों को दिए गए आपत्तिजनक बयान, राजगढ़ में भाजपा के पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव के महिला अधिकारी के खिलाफ कहे गए अपशब्द तथा सांसद निधि से राशि खर्च ना करने के कारण काले झंडे दिखाए गए थे।