[insta-gallery id="0"]
होम रतलाम सैकड़ो दीपको की रोशनी से सजेगा महादेव का दरबार

सैकड़ो दीपको की रोशनी से सजेगा महादेव का दरबार

0

रतलाम। 21 फरवरी 2020 को भगवान महाकाल के पावन पर्व पर महाशिवरात्रि महोत्सव पर टी.आई.टी. रोड स्थित “मनकामनेश्वर महादेव मंदिर” पर रुद्राभिषेक, रुद्राभिषेक आरती, महिला मंडल द्वारा भजन, महाशिवरात्रि महापर्व महात्म्य वर्णन, महाआरती एवं प्रसादी-ठंडाई वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। दिनभर चलने वाले कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सांयकाल दीपकों एवं पुष्प द्वारा भगवान शिव एवं मंदिर की साज सज्जा रहेगी। आयोजको द्वारा सभी भक्तों, धर्मालुओं एवं स्थानीय रहवासियों के सहयोग से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का भावभरा आमंत्रण प्रेषित है। साथ ही शहर की सभी धर्मप्रेमी जनता से निवेदन है कि अधिकाधिक संख्या में पधारकर महापर्व का लाभ लेने का निवेदन किया है।

स्थान- मनकामनेश्वर महादेव मंदिर, टी आई टी रोड, रतलाम
समय- महाशिवरात्रि पर्व कार्यक्रम निम्नानुसार रहेंगे
रुद्राभिषेक – प्रातः 6 बजे से 8 तक
रुद्राभिषेक आरती – प्रातः 8 बजे
भजन (महिला मंडल द्वारा) – सायं 4 से 5 बजे तक
महाशिवरात्रि महात्म्य वर्णन – सायं 5 से 6 बजे तक
महाआरती एवं प्रसादी-ठंडाई – सायं 7 बजे से
विशेष आकर्षण – पुष्प एवं सेकड़ो दीपको की रोशनी से मंदिर की सजावट

error: Content is protected !!