मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि भाजपा प्रदेश में सरकार बनाने के लिए विधायकों को पैसा देकर उनकी खरीद फरोख्त कर रही है। जिसपर राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ का बयान आया है। उनका कहना है कि मैं विधायकों से कह रहा हूं फोकट का पैसा मिल रहा है, ले लो।
#WATCH Madhya Pradesh Chief Minister Kamal Nath on Digvijaya Singh’s allegations that BJP is trying to buy Congress MLAs in MP: Vidhayak hi keh rahe hain mujhe, hume itna paisa diya jaa raha hai. Main toh Vidhayakon ko keh raha hoon ki phokat ka paisa mil raha hai, le lena. pic.twitter.com/XFL7RGJMvq
— ANI (@ANI) March 3, 2020
कमलनाथ ने दिग्विजय के भाजपा पर लगाए आरोपों पर कहा, ‘विधायक ही कह रहे हैं मुझे। हमें इतना पैसा दिया जा रहा है। मैं तो विधायकों को कह रहा हूं कि फोकट का पैसा मिल रहा है। ले लेना।’ वहीं भाजपा ने सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया और उन पर आदतन झूठ बोलने का आरोप लगाया है।
2018 में भी हुई थी कोशिश
दिग्विजय सिंह का कहना है कि 2018 में भी भाजपा ने सरकार बनाने के लिए कुछ कांग्रेस विधायकों को खरीदने की कोशिश की थी। हालांकि यह अभियान विफल हो गया क्योंकि कांग्रेस विधायकों ने उनके विचार को खारिज कर दिया। साथ ही मुख्यमंत्री बनने को लेकर शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा के बीच मतभेद थे।
दिग्विजय ने कहा, ‘अब वे एक समझौते पर पहुंचे हैं कि चौहान को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा और मिश्रा उप-मुख्यमंत्री बनेंगे यदि उन्हें राज्य में सरकार बनाने के लिए पर्याप्त विधायक मिल जाते हैं।’ सिंह का कहना है कि पांच से सात विधायकों को भाजपा नेताओं का फोन आया है। जिसमें उन्हें पहली किश्त के तौर पर पांच करोड़ रुपये और राज्यसभा चुनाव के बाद बाकी के पैसे देने की बात कही गई है।
कांग्रेस के पास 114, भाजपा के पास हैं 107 विधायक
राज्यसभा की एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट


