पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम रेल मंडल के महिला कर्मचारीयों का वीडियो ट्वीट, जानिए क्या है मामला?

0

News By – विवेक चौधरी

रतलाम। एक ओर जहाँ रतलाम रेल मंडल में महिला दिवस कैंपेन चलाया जा रहा है। वही दूसरी ओर पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मंडल की महिला कर्मचारियों का वीडियो ट्वीट कर नारी शक्ति की सराहना की जा रही है। मंगलवार 3 मार्च 2020 को पश्चिम रेलवे ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करके रतलाम रेल मंडल की महिला कर्मचारियों के ज़ज़्बे को सलाम किया। पश्चिम रेलवे ट्वीटर हैंडल ने ट्वीट में लिखा कि “नारी शक्ति को सलाम! आप के लिए कुछ भी असंभव नहीं! रतलाम स्टेशन से गुज़रती मालगाड़ी की महिला ट्रेन गार्ड से ऑल राइट मिलाती महिला स्टेशन मास्टर का यह दृश्य यही अनुभूति कराता है।” ट्वीट को #womenempowerment तथा #WomensDay हैशटैग के साथ ट्वीट किया गया था। साथ ही ट्वीट में रेलमंत्री पीयूष गोयल, रेल मंत्रालय और रतलाम रेल मंडल प्रबंधक को टैग भी किया गया था। जिसे रेलमंत्री द्वारा लाइक भी किया गया। उल्लेखनीय है कि अब नारी शक्ति भी कामकाज के पारम्परिक तरीके के अलावा तकनीकी एवं कठिन कार्यक्षेत्र में बढ़चढ़कर भाग ले रही है। तथा अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है।