[insta-gallery id="0"]
होम रतलाम निजामुद्दीन मरकज में शामिल 10 व्यक्ति (तेलंगाना निवासी) को रतलाम शहर में...

निजामुद्दीन मरकज में शामिल 10 व्यक्ति (तेलंगाना निवासी) को रतलाम शहर में किया क्वारेंटाईन, जानिए क्या है पूरा मामला?

0
फाइल फोटो

News By – नीरज बरमेचा 

नई दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज मस्जिदजमात में शामिल 10 व्यक्ति जिनमें पांच महिला तथा पांच पुरुष है सभी वारंगल तेलंगाना के निवासी है जो रतलाम शहर में विगत 15 मार्च को आए थे,उनके आने की प्राथमिक सूचना पुलिस की जिला विशेष शाखा को तत समय ही प्राप्त होने पर मेडिकल जांच कराई गई थी जिसमें सभी स्वस्थ पाए गए थे| तहसीलदार रतलाम शहर गोपाल सोनी ने बताया कि उनके स्वास्थ्य के संबंध में निरंतर फॉलोअप भी टीम के द्वारा किया गया 2 अप्रैल 2020 को पुनः उनके स्वास्थ्य का परीक्षण कराया गया जिसमें सभी स्वस्थ पाए गए जमात में शामिल लोगों के संबंध में सघन जांच के निर्देश प्राप्त होने पर उक्त व्यक्तियों को शासकीय मेडिकल जांच रतलाम में क्वॉरेंटाइन किया गया है|

error: Content is protected !!