COVID19 – ‘रतलाम रसोई’ लायंस हॉल पर आज 2200 पैकेट का वितरण, मातृ शक्ति ने भी दी अपनी सेवाये

0

News By – नीरज बरमेचा & विवेक चौधरी
रतलाम रसोई लायंस हॉल पर निराश्रित व्यक्तियों हेतु प्रतिदिन दोनों वक्त भोजन पैकेट का निर्माण और वितरण किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा आवंटित झोन -4  में वितरण हेतु निगम को सुबह -शाम मिलाकर 950 पैकेट के अलावा रतलाम रसोई के रोज़ के चिन्हित स्थानों पर दोनों वक्त मिलाकर 1250 पैकेट  इस प्रकार कुल 2200 पैकेट  का वितरण किया गया।

इस प्रकल्प में जहां सामाजिक संस्थायों का योगदान है तो मातृ शक्ति भी पीछे नही है सेवा भारती की संगीता जैन, रजनी प्रजापत, आशा दुबे, सुमित्रा अवतानी, मीना अवतानी, उमा गौड़ के अलावा व्यकिगत रूप से सेवा देने वाले नितिन फलोडिया, नरेश पालीवाल मित्रमंडल रामपुरिया, संजय ललवानी, सुमीत गुगलिया, कमलेश भण्डारी, राजेश जोशी, अक्षय,छाजेड, शैलेन्द्र अठाना, प्रधुम्न मजावदिया, नरेंद्र मेघानी, मुकेश जैन, दीपक पंत, निमिष व्यास, आलोक छाजेड, नवदीप मूणत, संदीप ओरा, विजय ओर, विजय जैन, मणिभद्र कटारिया, योगेश जाट, गोविंद गुप्ता, भीम सोनी, मयंक डोडियार, वीरेंद्र कुलकर्णी, नरेंद्र श्रेष्ठ, प्रवीण रामावत, अभय जैन, सौरभ छाजेड अनेक सेवा भावी सदस्य अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है। रतलाम रसोई व्यस्थापक राजकमल जैन, विक्की जैन, प्रीतम सोढ़ी, कांतिलाल छाजेड, अनुज छाजेड, मीनु माथुर ने सभी की सेवा को धन्यवाद देते हुवे कहा कि ईश्वर इस आपदा से सभी को शीघ्र मुक्त करे फिर भी यदि परिस्थिति वश लॉक डाउन बढ़ता है तो रतलाम रसोई अपनी सेवाएं निरंतर देती रहेंगी।


न्यूज़ इंडिया 365 – 🌡खबरों का फीवर🌡

Also Join us On WhatsApp
https://chat.whatsapp.com/HaQIpkuCe7MBCU7njXB0z2
समाचारो के अपडेट के लिए ग्रुप ☝🏻 को ज्वाइन करे|