[insta-gallery id="0"]
होम Highlights संभागायुक्त तथा आईजी द्वारा रतलाम के कंटेंटमेंट क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया

संभागायुक्त तथा आईजी द्वारा रतलाम के कंटेंटमेंट क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया

0

News By – नीरज बरमेचा & विवेक चौधरी 

उज्जैन संभाग आयुक्त आनंद कुमार शर्मा एवं आईजी राकेश गुप्ता द्वारा रतलाम भ्रमण के दौरान शहर के कंटेनमेंट क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कलेक्टर रुचिका चौहान, डीआईजी रुचिवर्धन मिश्र, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
          कंटेंटमेंट क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त तथा आईजी ने कंटेंटमेंट व्यवस्था को सुनियोजित ढंग से बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश कलेक्टर, एसपी को दिए। यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि कंटेनमेंट क्षेत्रों के निवासी अपने घरों से बाहर नहीं निकले, तैनात पुलिसकर्मियों तथा अन्य कर्मचारियों के लिए आवश्यक न्यूट्रीशन व्यवस्था के निर्देश भी संभाग आयुक्त द्वारा दिए गए। साथ ही तैनाती के दौरान संक्रमण से सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने के निर्देश भी दिए गए। 


Also Join us On WhatsApp
https://chat.whatsapp.com/FJHYEupjkxUFgnkAuXWOLq
समाचारो के अपडेट के लिए ग्रुप ☝🏻 को ज्वाइन करे|

error: Content is protected !!