रतलाम शहर कांग्रेस की बागडोर महेंद्र कटारिया के हाथों में….

0

News By – विवेक चौधरी 

रतलाम। 20 मई 2020। ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं उनके समर्थकों के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो जाने के बाद प्रदेश की राजनैतिक समीकरण अचानक से बदली हैं। कोरोना का संकट प्रदेश कांग्रेस पर सत्ता का संकट बनकर उभरा था एवं प्रदेश में लगभग दो दर्जन सीटों पर होने वाले उपचुनाव के पूर्व कांग्रेस में पुनः रस्साकशी प्रारंभ हो गई है। इसी बीच प्रदेश के 10 जिलोंं मेें 11 अध्यक्षों को बदलकर काँग्रेस ने अपनी तैयारियों का संकेत दे दिया है। इसका असर रतलाम शहर पर भी पड़ा, जहाँ अब बागडोर विनोद मिश्रा मामा की जगह युवाओं में लोकप्रिय कांग्रेसी नेता महेन्द्र कटारिया के हाथों में आ गई है।

आल इंडिया काँग्रेस कमेटी ने मध्यप्रदेश के दस जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। महेंद्र कटारिया को रतलाम शहर कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कटारिया रतलाम में छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहें है। पेशे से कॉन्ट्रैक्टर व्यवसायी महेन्द्र कटारिया लंबे समय तक पार्षद रहे है। उन्हें मिलनसार और सूझबूझ वाला नेता माना जाता है। बताया जाता है कि महेंद्र कटारिया पूर्व सांसद और वर्तमान में झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया के समर्थक है और उनके कई बड़े कांग्रेसी नेताओं से नजदीकी संबंध भी है। जैन बाहुल्य शहर होने की वजह से महेंद्र कटारिया की नियुक्ति का कांग्रेस को अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। इस पद के बदलाव की लंबे समय से प्रतीक्षा की जा रही थी और कई नेता शहर अध्यक्ष के पद पर दावेदारी जता रहे थे। लेकिन अंततः पार्टी ने महेंद्र कटारिया पर ही भरोसा किया है।