80 फीट रोड पर स्थित “जीवांश हॉस्पिटल” में मरीज की मौत के बाद विवाद, जानिए क्या है मामला…

0

News By – नीरज बरमेचा

रतलाम 23 जून 2020- शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौत के बाद विवाद का मामला सामने आया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला की मौत हो गई थी जिसके बाद परिजनों के द्वारा अस्पताल तथा चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाने पर विवाद खड़ा हो गया। विवाद के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मृत महिला मरीज के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। बताया जा रहा है कि सोमवार को राम मंदिर कस्तूरबा नगर क्षेत्र निवासी एक महिला की तबियत खराब हुई थी, और महिला को 80 फीट रोड़ स्थित जीवांश अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि महिला को भर्ती कराने के पश्चात सुबह तक किसी चिकित्सक ने आकर नहीं देखा और अस्पताल के नौसिखिये कर्मचारी ही ईलाज करते रहे। उचित उपचार के अभाव में महिला की स्थिति गंभीर हो गई, जिसकी वजह से महिला की मृत्यु हो गई।

घटना से महिला के परिजन आक्रोशित हो उठे और उन्होने चिकित्सक तथा अस्पताल की लापरवाही का आरोप लगाकर महिला की मृत्यु के अस्पताल और चिकित्सक के खिलाफ कार्यवाही न होने तक शव को अस्पताल से ना ले जाने की बात कही। घटना की जानकारी लगने पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। घटना की बाकी जानकारी संग्रहित की जा रही है और सम्बन्धित व्यक्तियों से सम्पर्क किये जाने का प्रयास जारी हैं।



Join us On WhatsApp
https://chat.whatsapp.com/C1DBVopkTnj6xzEB2OK7KO
समाचारो के अपडेट के लिए ग्रुप को ज्वाइन करे|


Join us On Telegram
https://t.me/newsindia365
समाचारो के अपडेट के लिए ग्रुप को ज्वाइन करे|