एक नृशंस हत्याकाण्ड के पीछे क्या हो सकती है वजह? जानिए क्या है मामला…

0

News by – विवेक चौधरी

रतलाम, 5 जुलाई 2020। रविवार की सुबह जावरा में एक नृशंस हत्याकाण्ड से सनसनी फैल गई। इस हत्याकाण्ड में एक अज्ञात आरोपी ने ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने आई एक दुल्हन की गला रेत कर हत्या कर दी थी। सूचना मिलते ही नवागत जावरा सीएसपी प्रदीप सिंह राणावत पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और विभिन्न पहलुओं पर जांच आरंभ की। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुल्हन और उसका परिवार शाजापुर का रहने वाला था, जो शादी के लिए रविवार सुबह ही जावरा आया था। वर पक्ष नागदा का बताया जा रहा है। दुल्हन शादी के लिए तैयार होने अपनी बहन के साथ ब्यूटी पार्लर गई थी। पुलिस के अनुसार ब्यूटी पार्लर में अज्ञात लड़का आया जिसने पहले बाहर से फोन लगाया और उसके बाद ब्यूटी पार्लर में घुसकर धारदार हथियार से दुल्हन की गला रेत कर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही सीएसपी राणावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वारदात की गंभीरता को देखते हुए एसपी गौरव तिवारी भी जावरा पहुँचे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए।

इस दर्दनाक हत्या के मामले में पुलिस तत्काल रूप से सक्रीय हुई और उसका परिणाम यह रहा कि पुलिस मामले की तह तक पहुंच गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने राउंडअप कर लिया है, वहीं मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दी जा रही है। पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। सूत्रों के अनुसार जावरा में दुल्हन की हत्या के मामले में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने रविवार को  गिरफ्तार कर लिया है। उससे हुई पूछताछ में पुलिस को मामले से संबंधित अहम जानकारियां मिली है। वही इस वारदात में शामिल मुख्य आरोपी के संबंध में भी पुलिस को जानकारी मिल चुकी है, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा किया जा सकता है। वैसे सूत्रों की माने तो मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस कप्तान का कहना है कि वारदात में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने राउंडअप कर लिया है। मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। अभी तक की जांच में प्रेम प्रसंग को लेकर वारदात होना सामने आ रहा है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।


 

Join us On WhatsApp
https://chat.whatsapp.com/C1DBVopkTnj6xzEB2OK7KO
समाचारो के अपडेट के लिए ग्रुप को ज्वाइन करे|


Join us On Telegram
https://t.me/newsindia365
समाचारो के अपडेट के लिए ग्रुप को ज्वाइन करे|