COVID19RATLAM – कोरोना का रतलाम में दोहरा शतक, जनिये आज क्या स्थिति रही…

0

News By – विवेक चौधरी

रतलाम, 9 जुलाई 2020। अंततः अनलॉक की वजह से रतलाम में कोरोना अपने पॉजिटिव मरीजों की संख्या में दोहरा शतक लगा चुका है। आज गुरुवार को रतलाम मेडिकल कॉलेज लैब से 2 सैंपल पॉजिटिव मिले है। इनमें से एक जवाहर नगर से 51 वर्षीय पुरुष तथा ग्राम रावटी का 35 वर्षीय पुरुष है। वहीं सिविल अस्पताल के ट्रोनेट लैब से सुबह 4 सैंपल पॉजिटिव आये थे। चारों अरिहंत परिसर रतलाम के एक ही परिवार के सदस्य थे। जिनमें से दो पुरुष 38 वर्षीय एवं 10 वर्षीय तथा 2 महिलाऐं 36 वर्षीय एवं 16 वर्षीय थी। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 200 हो गई है। जबकि आज दिनांक में कुल 6 पॉजिटिव सैंपल मिले है।


Join us On WhatsApp
https://chat.whatsapp.com/C1DBVopkTnj6xzEB2OK7KO
समाचारो के अपडेट के लिए ग्रुप को ज्वाइन करे|


Join us On Telegram
https://t.me/newsindia365
समाचारो के अपडेट के लिए ग्रुप को ज्वाइन करे|