News By – विवेक चौधरी & नीरज बरमेचा
रतलाम, 19 जुलाई 2020। रतलाम जिले में कोरोना संक्रमण का फैलाव गंभीर स्थिति का स्पष्ट संकेत दे रहा है। 11 अप्रैल को जिले का पहला कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने आया था, जब शहर के एक 52 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इनका सैंपल 6 अप्रैल को लिया गया। इन्ही दिनों शहर में एक मृत व्यक्ति के माध्यम से इंदौर से कोरोना ने दस्तक दी थी। पहले 20 दिन में जिले के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 14 थी। तथा मई माह के अंत तक 23 नए मरीजों के मिलने से यह संख्या 37 हो गई थी। मार्च, अप्रैल और मई के महीने में लॉक डाउन प्रभावशील था। जून माह में लॉक डाउन खुलने के साथ ही कोरोना वायरस का भी पिटारा खुल गया। जून माह में 121 नए मामले मिले और जिले के कुल पॉजिटिव की संख्या 158 पहुँच गई। अब जुलाई माह में कल तक कुल पॉजिटिव 269 हो गई थी। आज 19 नए पॉजिटिव मरीजों के मिलने का बाद जिले में यह संख्या तिहरे शतक को अग्रसर हो रही है। अब जिले में कुल पॉजिटिव की संख्या 288 हो गई है। जिनमे से 215 मरीज स्वस्थ हो चुके है।
आज दिनांक में रतलाम मेडिकल कॉलेज द्वारा जांच किए गए 269 सैंपल में से 9 सैंपल पॉजिटिव आये हैं। ट्रोनेट लैब द्वारा जांच किए गए 16 सैंपल में से 4 सैंपल पॉजिटिव तथा सुप्राटेक लैब अहमदाबाद द्वारा जांच किए गए 155 सैंपल में से 6 सैंपल पॉजिटिव अर्थात कुल 19 सैंपल पॉजिटिव मिले है। रतलाम के बग्गी खाना 53 वर्षीय महिला, डोंगरे नगर 34 वर्षीय महिला, राजीव नगर 65 वर्षीय महिला, टाटानगर 90 वर्ष की महिला, माणक चौक का 62 वर्षीय, पुरुष भाटों का वास का 63 वर्षीय पुरुष, ओझा खाली का 60 वर्षीय पुरुष, साईनाथ नगर का 20 वर्षीय पुरुष, आलोट का 60 वर्षीय पुरुष जावरा के शुक्रवारिया का 43 वर्षीय पुरुष, बर्फ खाना की 52 वर्ष की महिला, तिलक विहार का 36 वर्षीय पुरुष, बरखेड़ा खुर्द की 23 वर्षीय महिला, सैलाना सकरावदा का 33 वर्षीय पुरुष, ताल का 32 वर्षीय पुरुष, 35 वर्ष की महिला, 16 वर्ष बालक तथा 31 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव आये है। आज मिले पॉजिटिव मरीजों से 11 फ़ीवर क्लिनिक से ट्रेस किये गए है जबकि 8 पूर्व पॉजिटिव मरीजों के निकट कॉन्टैक्ट है।